फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Protest held for the second day to save the theme park

Kurukshetra News: थीम पार्क बचाने के लिए दूसरे दिन भी दिया धरना

Thu, 30 Nov 2023 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 30 Nov 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Protest held for the second day to save the theme park
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। सिख संग्रहालय के लिए थीम पार्क की जमीन से जमीन देने का विरोध थम नहीं रहा है। केडीबी कार्यालय के बाहर दूसरे दिन बुधवार को भी धरना दिया गया, जहां विभिन्न संगठनों व आम लोगों ने नारेबाजी कर रोष जताया। वहीं हस्ताक्षर अभियान भी जारी रखा गया।

धरना दे रहे लोगों ने ऐलान किया कि जब तक सरकार थीम पार्क की जमीन दिए जाने के निर्णय को वापस नहीं लेती, यह विरोध जारी रहेगा। यहां तक कि आंदोलन और ज्यादा मजबूत किया जाएगा। दूसरे दिन धरने पर अशोक शर्मा पहलवान की अगुवाई में राजेश कुमार, अश्वनी शांडिल्य, रघुबीर गर्ग, सुरेंद्र, देवेंद्र राणा, कुलदीप सैनी, सतबीर सिंह, पाला राम, मुकेश शर्मा, सुशील कुमार, जयभगवान, जगमोहन, मनोज आदि पहुंचे।
विज्ञापन




अशोक शर्मा पहलवान ने कहा कि थीम पार्क पूरे शहर के लिए हैं और यहां अक्सर बड़े धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक व राजनीतिक आयोजन होते रहे हैं। ऐसे में इस पार्क की जमीन किसी भी संस्था को नहीं दी जानी चाहिए। पूरे शहर की जनता की यह मांग है और पांच हजार से ज्यादा लोग हस्ताक्षर कर चुके हैं। सरकार को लोगों की भावना समझते हुए निर्णय बदलकर किसी दूसरी जगह पर सिख संग्रहालय के लिए जमीन देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed