फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Protest against transfer of employee

Kurukshetra News: कर्मचारी के तबादले के विरोध में किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 02:47 AM IST
विज्ञापन
Protest against transfer of employee
पिहोवा। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन पिहोवा यूनिट के कर्मचारियों ने विभाग के कर्मचारी विजय कुमार के तबादले के विरोध में कार्यकारी अभियंता पिहोवा बिजली निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता यूनिट प्रधान जोगिंदर सिंह ने की। वहीं धरने का संचालन यूनिट सचिव गुरचरण संधु ने किया।
विज्ञापन

गुरचरण संधु ने कहा की कार्यकारी अभियंता पिहोवा बिजली विभाग सुरेश हुडा ने कर्मचारी विजय कुमार का तबादला गलत तरीके से किया है। आरोप है कि वह कर्मचारियों को मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। उन्होंने कहा कि यूनियन विजय कुमार एस ए का तबादला 33 केवी पावर हाउस सारसा से शहरी सब डिवीजन में करने पर विरोध जता रही है। स दौरान धरने को आशा वर्कर यूनियन, पब्लिक हेल्थ यूनियन ने धरने का समर्थन दिया । इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान ओमप्रकाश, आशा वर्कर यूनियन की रानी देवी , मनजीत कौर, पिंकी देवी अनिल कुमार , मुकेश गोस्वामी, जितेंद्र बंसल ने कर्मचारियों को संबोधित किया। इस मौके पर जोगिंदर सिंह, मुकेश गौस्वामी, बंटी, पंकज पुरी, हजूर सिंह जेई,विनोद कुमार जेई, परमजीत सिंह,सौरभ,कमल कुमार , प्रदीप, रावल गुप्ता, सुखविंद्र सिंह,बलवान, सुरेश कुमार फोरमैन , रोशनी देवी, बिमला, अंजू रानी, सुमन उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed