{"_id":"647e4f593b4c5c05b706069c","slug":"protection-of-environment-is-collective-responsibility-prof-sachdeva-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-33-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेवारी : प्रो. सचदेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेवारी : प्रो. सचदेवा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून को मनाया जाता है और इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा करना हैं, इसलिए पर्यावरण संरक्षण की हम सबकी सामूहिक जिम्मेवारी है। हम सभी को मिलकर इस जिम्मेवारी का निर्वहन करना चाहिए।
उक्त विचार केयू के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर इको क्लब और जूलोजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पौधारोपण के बाद व्यक्त किए। प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने पक्षियों व अन्य जीवों के लिए पानी के जलपात्र भी छायादार स्थल पर लगवाने के लिए विद्यार्थियों व शोधार्थियों को भेंट किए। उन्होंने आह्वान किया कि ग्रीष्म ऋतु में हमें सभी जीवों के लिए पानी की व्यवस्था करते हुए पर्यावरण सरंक्षण में योगदान देना चाहिए।
उन्हाेंने कहा कि इस बार विश्व पर्यावरण दिवस की थीम बीट द प्लास्टिक पाल्यूशन है। धरती पर जीवन के लालन पालन के लिए पर्यावरण ही प्रकृति का उपहार है। वह प्रत्येक तत्व जिसका उपयोग हम जीवित रहने के लिए करते हैं वह सभी पर्यावरण के अंतर्गत आते हैं, पर्यावरण ही धरती पर स्वस्थ जीवन को अस्तित्व में रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. अनिल वशिष्ठ, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. शुचिस्मिता, डिप्टी एनवायरमेंट नोडल अधिकारी डॉ. दीपक राय और डॉ. मीनाक्षी सुहाग ने भी पौधारोपण किया।
विज्ञापन
इस मौके पर कुटा प्रधान डॉ. आनंद, डॉ. संदीप कंदवाल, परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह, प्रो. परमेश कुमार, प्रो. अनिल गुप्ता, डॉ. दीपक राय बब्बर, डॉ. महासिंह पूनिया, डॉ. मीनाक्षी सुहाग, डॉ. अनिता भटनागर, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. सोमवीर जाखड़ सहित अन्य मौजूद रहे।