{"_id":"67d7286ba6d42fcf4e07fd3d","slug":"promising-students-to-be-given-free-education-under-vidyashree-scholarship-scheme-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-132712-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: विद्याश्री छात्रवृत्ति योजना के तहत 40 होनहार छात्राओं को दी जाएगी निशुल्क शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: विद्याश्री छात्रवृत्ति योजना के तहत 40 होनहार छात्राओं को दी जाएगी निशुल्क शिक्षा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। विद्याश्री छात्रवृत्ति योजना के तहत नौवीं व 11वीं कक्षा की 40 होनहार छात्राओं को निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। ये जानकारी अमातिर कन्या गुरुकुल बचगांवा गामडी में पत्रकार वार्ता के दौरान अनंत चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी आशीष नेहरा ने दी।
उन्होंने बताया कि अनंत चैरिटेबल ट्रस्ट ने जेनेसिस क्लासेस और अमातिर कन्या गुरुकुल के साथ मिलकर विद्याश्री छात्रवृत्ति योजना शुरू की है। यह छात्रवृत्ति उन प्रतिभाशाली और योग्य बेटियों के लिए है जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित रह जाती है। छात्रवृति परीक्षा 30 मार्च को दोपहर दो बजे अमातिर कन्या गुरुकुल बचगांवा गामडी कुरुक्षेत्र में होगी। इस दौरान जेनेसिस क्लासेस के एमडी जितेंद्र अहलावत, अनंत चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य दीपक चिब, जेनेसिस क्लासेस के एडमिनिस्ट्रेटर सूबेदार रविंद्र कौशिक व अमातिर कन्या गुरुकुल की प्राचार्य शालू शर्मा मौजूद रहे।
जितेंद्र अहलावत ने बताया कि छात्रवृत्ति योजना के तहत 40 सीटें उपलब्ध है, जिनमें नौवीं कक्षा के लिए 20 सीटें और 11वीं कक्षा के लिए 20 सीटें रहेगी, जो छात्राएं इस योजना में चयनित होंगी उन छात्राओं को नीट, जेईई व एनडीए जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी मार्गदर्शन किया जाएगा। जो छात्राएं अन्य जिलों से है उन्हें स्कूल ट्यूशन फीस, हॉस्टल फीस, परिवहन, किताबों और यूनिफार्म की सहायता निशुल्क दी जाएगी। परीक्षा के पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 मार्च है। परीक्षा के पंजीकरण के लिए आवेदन स्कूल की वेबसाइट पर जाकर, स्कूल में आकर या फिर जेनसिस क्लासेस में आकर किया जा सकता है।