फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Promised to double the note, first cheated three lakhs, then snatched three lakhs, accused absconding

Kurukshetra News: नोट दोगुना करने का दिया भरोसा, पहले तीन लाख ठगे फिर तीन लाख छीन आरोपी फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Promised to double the note, first cheated three lakhs, then snatched three lakhs, accused absconding
पिहोवा। नोट दोगुना कर तीन लाख हड़प लिए जाने व तीन लाख छीन लिए जाने का मामला सामने आया है। गांव गढ़ी सिंघा वासी कुलदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया कि गढ़मुक्तेसर उत्तर प्रदेश वासी सन्नी उसके पास आता जाता रहता था। उसने फरवरी माह में कॉल कर बताया कि उनका रिश्तेदार राहुल वासी खन्ना किसी काम के चलते उनके पास आएगा। 21 फरवरी को राहुल एक अन्य व्यक्ति के साथ उसके पास आया तो उसने बताया कि वह फरीयाद अली के साथ पंजाब में नोट दोगुना करवाने का काम करते हैं। अपने भी दो-दो लाख रुपये दोगुना करवाना चाहते हैं, लेकिन कुछ रुपयों की कमी है तभी राहुल ने उसे 500, 200, 100 रुपये के नोट असल होने का दावा करते हुए दिए। उसने पेट्रोल पंप पर जाकर गाड़ी में पेट्रोल भरवाया तो नोट असली निकले। इस पर आरोपियों ने कहा कि वह भी नोट दोगुना करवा सकता है। उसने उन्हें तीन लाख रुपये दे दिए तो तीन बाद में देने की बात की। आरोपियों ने कहा कि जब वे बाकी तीन लाख भी उन्हें दे देंगे तो बदले में 12 लाख रुपये दे देंगे। उन्हें 26 फरवरी को बाकी रकम के साथ पिहोवा बुलाया, जहां वह तीन लाख रुपये लेकर पहुंचा तो राहुल ने उससे तीन लाख रुपये छीन लिए और पुलिस के आने का शोर मचाते हुए दोनों आरोपी अंबाला की ओर फरार हो गए। उनका पीछा भी किया, लेकिन आरोपी पकड़े नहीं जा सके। पुलिस ने अब शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed