{"_id":"697920d5f67f1880900247fd","slug":"professors-voices-echoed-at-the-district-level-meeting-demanding-speedy-resolution-of-pending-cases-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-149165-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जिला स्तरीय बैठक में गूंजी प्राध्यापकों की आवाज, लंबित मामलों के शीघ्र समाधान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जिला स्तरीय बैठक में गूंजी प्राध्यापकों की आवाज, लंबित मामलों के शीघ्र समाधान की मांग
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बैठक में हिस्सा लेने के दौरान हसला सदस्य। स्वयं
कुरुक्षेत्र। हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन (हसला) कुरुक्षेत्र की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र में किया गया। बैठक में जिलेभर से बड़ी संख्या में प्राध्यापकों ने भाग लिया और संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ लंबित समस्याओं को प्रमुखता से रखा।
प्राध्यापकों ने जिला स्तर पर कई महीनों से लंबित मेडिकल केस, एसीपी केस और अपार (एपीएआर) से जुड़े मामलों को प्रमुख मुद्दे के रूप में उठाया। साथ ही हसला की चिरलंबित मांगों को सरकार से शीघ्र पूर्ण करवाने का आह्वान किया गया। इस दिशा में संगठन की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी मांगी गई।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. तरसेम कौशिक ने की। उन्होंने कहा कि संगठन जिला स्तर पर प्राध्यापकों को आ रही सभी समस्याओं से भली-भांति अवगत है और समय-समय पर इन मुद्दों को जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष उठाता रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सभी समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। हसला शिक्षकों की आवाज को मजबूती से सरकार और विभाग तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करता रहा है और आगे भी करता रहेगा।
विज्ञापन
डॉ. तरसेम कौशिक ने बताया कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली, लेक्चरर पदनाम की पुनः बहाली, प्राचार्य पदोन्नति में 100 प्रतिशत अनुपात, ट्रांसफर ड्राइव, उपप्राचार्य पद का सृजन, कंफर्मेशन सूची व संशोधित वरिष्ठता सूची जारी करना, सीसीएल का सरलीकरण, कॉलेज कैडर में पदोन्नति, छठे वेतन आयोग की विसंगतियों का समाधान, एचसीएस के लिए विभागीय आवेदन की अनुमति, गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति और कैशलेस मेडिकल सुविधा का पूर्ण क्रियान्वयन संगठन की प्राथमिकताएं हैं।
चेयरमैन सतबीर कौशिक और संरक्षक डॉ. शीशपाल जांगड़ा ने कहा कि हसला एक मजबूत और अनुशासित संगठन है, जो शिक्षकों के सम्मान, अधिकारों और शैक्षिक हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत है। उन्होंने शिक्षकों से एकजुट रहने का आह्वान किया।
बैठक में जिला महासचिव जयप्रकाश गागट और वरिष्ठ उपप्रधान राजेंद्र कुमार ने कहा कि हसला की सभी मांगें पूरी तरह न्यायसंगत हैं और संगठन भविष्य में भी संवाद व संघर्ष के माध्यम से समाधान सुनिश्चित करेगा। बैठक में वरिष्ठ उपप्रधान राजेंद्र कुमार, राज्य सचिव परमजीत कौर, वित्त सचिव अली शेर, उपाध्यक्ष रविदत्त, नरेश शर्मा, अरविंद कुमार सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।