{"_id":"6a481b97523f83cbba02551d","slug":"prof-mahasingh-poonia-appointed-head-of-the-hindi-department-at-ku-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-157258-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: प्रो. महासिंह पूनिया बने केयू के हिंदी विभागाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: प्रो. महासिंह पूनिया बने केयू के हिंदी विभागाध्यक्ष
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग को नया नेतृत्व मिल गया है। प्रो. महासिंह पूनिया ने शुक्रवार को हिंदी विभागाध्यक्ष (चेयरपर्सन) का कार्यभार संभाल लिया। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार उन्हें अगले आदेश तक यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रो. महासिंह पूनिया वर्तमान में इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज में हिंदी के प्रोफेसर हैं, इसके साथ ही वह जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान तथा लोक संपर्क विभाग के निदेशक का दायित्व भी निभा रहे हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कुलपति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, शोध, भारतीय भाषाओं के संवर्धन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप हिंदी अध्ययन एवं अनुसंधान को नई दिशा देने के साथ साहित्यिक और अकादमिक गतिविधियों को भी गति दी जाएगी।