फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Procurement of 5 lakh 37 thousand 264 metric tonnes of paddy

अनाज मंडीखरीद एजेंसियों ने मंडियों व खरीद केंद्रों से की 5 लाख 37 हजार 264 मीट्रिक टन धान की खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Procurement of 5 lakh 37 thousand 264 metric tonnes of paddy
जिलेभर की अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों से 13 अक्तूबर तक खरीद एजेंसियों द्वारा 5 लाख 37 हजार 264 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। इसमें से फूड एंड सप्लाई ने 416037 एमटी, हैफेड ने 121011 एमटी और एफसीआई ने 216 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। अब तक खरीदी गई धान में से मंडियों से 295747 मीट्रिक टन धान का उठान कार्य पूरा कर लिया गया है, लेकिन धान की आवक तेज होने के कारण जिलेभर की सभी अनाज मंडियां धान से अटी पड़ी है। लाडवा अनाज मंडी के आज सुबह छह बजे तक सभी गेट बंद किए जाएंगे। उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि अब तक कुल 62906 किसानों की धान की फसल खरीदी जा चुकी है। जिले में खरीद केंद्रों पर धान की खरीद का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। खरीद केंद्रों पर किसान अपनी फसलों को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार लेकर पहुंच रहे है। जिला कुरुक्षेत्र के सभी मंडियों व खरीद केंद्रों से सभी एजेंसियों के खरीद कार्य व उठान कार्य से संबंधित रिपोर्ट डीएफएससी द्वारा एकत्रित की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक की रिपोर्ट के आधार पर जिला कुरुक्षेत्र के अजराना कलां मंडी में 2540, बाबैन मंडी में 35053 एमटी, भौर सैयदां में 1419 एमटी, चढूनी जाटान में 2139 एमटी, गुमथला गढू में 15627 एमटी, इस्माईलाबाद में 60165 एमटी, झांसा में 15816 एमटी, कुरुक्षेत्र मंडी में 102361 एमटी, लाडवा मंडी में 68587 एमटी, मलिकपुर मंडी में 2149 एमटी, नलवी मंडी में 3528 एमटी, पिपली मंडी में 33754 एमटी, पिहोवा मंडी में 87080 एमटी, शाहाबाद मंडी में 88396 एमटी, ठोल मंडी में 16099 एमटी, थाना में 2551 एमटी धान की फसल खरीद एजेंसियों द्वारा खरीदा गया है। अब तक खरीदी गई कुल 537264 एमटी धान में से 295747 एमटी धान का उठान कार्य पूरा कर लिया गया है। कहा कि कहीं पर भी किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं है, अगर कोई दिक्कत आती है तो उसे तुरंत दुरुस्त किया जा रहा है। सभी मंडियों में बारदाना पर्याप्त मात्रा में पहुंचाया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारियों व एसडीएम को निर्देश दिए गए है कि अपनी-अपनी मंडियों में मौके पर जाकर प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं का मूल्यांकन करें। फील्ड में जाकर किसानों, व्यापारियों की समस्याओं को सुनें और उनका मौके पर समाधान करने का प्रयास करें। इसके साथ-साथ सभी नोडल अधिकारी मंडियों में कानून एवं व्यवस्था पर भी नजर रखे।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में फसल अवशेषों में आग लगाने के 63 मामले सामने आए है। अधिकारियों द्वारा अब तक फसल अवशेषों में आग लगाने वाले 4 लोगों के चालान किए है और उनपर 7500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारी फसलों के अवशेषों को जलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करना सुनिश्चित करें और ऐसे लोगों के चालान कर उन पर जुर्माना भी लगाया जाए। बार-बार फसल अवशेषों में आग लगाने वाले लोगों पर केस भी दर्ज करें, ताकि अवशेषों में आग लगाने पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed