फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Procurement agencies have so far purchased 509538 metric tonnes of wheat.

Kurukshetra News: खरीद एजेंसियों ने अब तक खरीदी 509538 मीट्रिक टन गेहूं

Mon, 27 Apr 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 27 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Procurement agencies have so far purchased 509538 metric tonnes of wheat.
कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाजमंडी का दृश्य। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिले में गेहूं उठान अभी भी तेज नहीं हो पाया है। आवक घटी तो उठान का असर दिखाई देने लगा है। रविवार तक 1,69,662 एमटी गेहूं उठान की इंतजार में रहा। ऐसे में खरीद की जा चुकी लाखों एमटी गेहूं का भुगतान भी अटका हुआ है। रविवार शाम तक 5,09,616 एमटी गेहूं खरीदा जा चुका जबकि उठान 3,39,954 एमटी का हो पाया जो खरीद का 67 फीसदी रहा। दावा किया जा रहा है कि अगले तीन दिन तक अधिकतर मंडियां खाली कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

उठान धीमा होने पर छह एजेंसियों को पैनेल्टी भी लगाई जा चुकी है। इसके बावजूद अधिकतर केंद्रों पर उठान के हालात नहीं सुधर सके। रविवार को महज 78 एमटी गेहूं खरीद की गई जबकि 23078 एमटी गेहूं का उठान किया गया। गेहूं की खरीद करने के लिए 29 खरीद केंद्र व मंडियां स्थापित की गई हैं। जिले के खरीद केंद्रों व मंडियों में गेहूं की खरीद का कार्य खाद्य आपूर्ति, हैफेड व हरियाणा वेयर हाउस की ओर से किया जा रहा है। उधर शनिवार देर शाम तक खाद्य आपूर्ति विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इस सीजन में खाद्य आपूर्ति एजेंसी की ओर से अमीन में 2710 एमटी, बाबैन मंडी में 26779 एमटी, भौर सैंयदा में 4331 एमटी, गुमथला गढु में 21709 एमटी, इशाक में 4615 एमटी, इस्माइलाबाद मंडी में 45042 एमटी, झांसा मंडी में 9744 एमटी, कराह साहब में 9220 एमटी, थानेसर मंडी में 51445 एमटी, लाडवा मंडी से 55892 एमटी, नलवी में 850 एमटी, नीमवाला में 5626 एमटी, पिहोवा मंडी में 37526 एमटी, पिहोवा एक्सटेंशन मंडी में 12173 एमटी, पिपली मंडी से 15448 एमटी, शाहाबाद से 24298 एमटी गेहूं, थाना में 3270 एमटी गेहूं, ठोल मंडी से 15003 एमटी गेहूं खरीदा गया है।
विज्ञापन


हैफेड की ओर से अजराना कला में 3355 एमटी, बोधनी मंडी में 3898 एमटी, चढुनी जाटान मंडी में 2009 एमटी गेहूं, इस्माईलाबाद मंडी से 26251 एमटी गेहूं, झांसा मंडी में 1032 एमटी गेहूं, किरमच में 1944 एमटी, थानेसर 33533, लाडवा मंडी में 12082 एमटी, लुखी में 3560 एमटी, मलिक पुर में 6000 एमटी, पिहोवा मंडी में 21150 एमटी गेहूं, पिहोवा एक्सटेंशन में 11451 एमटी, गेहूं, पिपली मंडी में 9644 एमटी गेहूं, शाहाबाद मंडी में 16239 एमटी गेहूं खरीद कार्य पूरा किया गया है। इसी तरह हरियाणा वेयरहाउस की ओर से बारना में 2757 एमटी, बोधनी में 2762 एमटी, ठोल में 6253 एमटी गेहूं की खरीद की गई है।

कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाजमंडी का दृश्य। संवाद

कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाजमंडी का दृश्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed