{"_id":"67a671ff5b98f7058b05f78d","slug":"process-of-trains-getting-late-starts-again-kurukshetra-news-c-18-knl1008-576119-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला फिर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला फिर शुरू
विज्ञापन
करनाल। ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। एक्सप्रेस से लेकर पैसेंजर ट्रेन तक लेट हो रही हैं। शुक्रवार को ऊंचाहार एक्सप्रेस चार घंटे लेट रही तो कटिहार एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे देरी से आवागमन कर पाई। इसके अलावा मालवा, सचखंड से लेकर दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेनें भी स्टेशन पर देरी से पहुंची।
इससे लंबी दूरी को आवागमन करने वालों के साथ दैनिक यात्रियों को भी खासी परेशानी उठानी पड़ी। रेल यात्री स्टेशन पर अपने रेलगाड़ियों का इंतजार करते दिखाई दिए। कोहरा छंटने के बाद अब फिर रेलगाड़िया देरी से चल रही हैं। ट्रेनों के लेट होने की सूचना के बाद कुछ रेल यात्रियों ने तो बसों से आवागमन करना बेहतर समझा और ऑटो रिक्शा से बस अड्डे तक पहुंच गए। वहीं कुछ रेल यात्री स्टेशन पर अपनी ट्रेनों का इंतजार करते दिखाई दिए। ब्यूरो