{"_id":"650caf341e7843440c01d066","slug":"problems-related-to-registry-and-death-will-be-resolved-soon-sudha-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-5456-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्ट्री और इंतकाल से संबंधित समस्याओं का जल्द होगा समाधान:सुधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजिस्ट्री और इंतकाल से संबंधित समस्याओं का जल्द होगा समाधान:सुधा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थानेसर हल्का के लोगों की रजिस्ट्री और इंतकाल से संबंधित सभी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। इसके लिए सोमवार को सर्किट हाउस में खुला दरबार लगाया जा रहा है। इस खुले दरबार में कोई भी व्यक्ति सुबह 10 बजे से लेकर सायं पांच बजे तक रजिस्ट्री और इंतकाल से सम्बन्धित समस्या रख सकता है।
विधायक सुभाष सुधा वीरवार को सर्किट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद राजस्व विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा ने शहर के सैकड़ों लोगों की विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं को सुना और उनका समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक के समक्ष लोगों ने इंतकाल और रजिस्ट्री ना होने की समस्याएं रखी गई और लोगों ने विस्तार से इस समस्या के विषय में जानकारी भी दी। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि शहर के लोगों को इंतकाल और रजिस्ट्री से संबंधित समस्याएं सामने आ रही है,इसलिए इन समस्याओं का समाधान करना जरूरी है।
विधायक ने कहा कि खुले दरबार में कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह की समस्या को रख सकता है। इसमें राजस्व विभाग के अधिकारियों को बुलाया जाएगा और इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए है। सभी अधिकारी पूरी तैयारी के साथ खुले दरबार में पहुंचना सुनिश्चित करेंगे।