फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Pro. Award of Honor to Bindu Sharma

प्रो. बिंदु शर्मा को अवार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Pro. Award of Honor to Bindu Sharma
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जन संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान की निदेशक प्रो. बिंदु शर्मा को हिमाचल प्रदेश गत्ता पैकेजिंग उद्योग संघ द्वारा पंचकूला में पांचवीं वार्षिक एजीएम की बैठक में सम्मानित किया गया। उन्हें हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने अवार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। यह अवार्ड संस्थान के इंडस्ट्री एवं एकेडमिया के संबंधों को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना के लिए दिया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और हिमाचल प्रदेश गत्ता पैकेजिंग उद्योग संघ के बीच एमओयू भी साइन किया गया था। इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि शिक्षण संस्थान ही उद्योगों में कुशलकर्मी प्रदान करने में अहम भूमिका निभाते हैं। प्रो. बिंदु शर्मा ने बताया कि जल्द ही संस्थान उद्योगपतियों के प्रस्ताव पर ऑनलाइन माध्यम से शार्ट ट्रम पाठयक्रम शुरू करने पर विचार कर रहा है, जिससे कि उद्योगपति अपने कार्य के साथ-साथ पैकेजिंग के क्षेत्र में अपनी शैक्षणिक योग्यता को बढ़ा सकेंगे। इस अवसर पर उद्योग संघ के पूर्व अध्यक्ष गगन कपूर, राजीव गुलाटी और कंवरदीप शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed