{"_id":"6a27349e7f6963382a0ee2cf","slug":"prisoner-who-fell-ill-in-jail-died-in-hospital-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-156110-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जेल में बीमार पड़े कैदी ने अस्पताल में दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जेल में बीमार पड़े कैदी ने अस्पताल में दम तोड़ा
Tue, 09 Jun 2026 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 09 Jun 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एक सप्ताह पहले ही एनडीपीएस एक्ट के तहत पकड़े गए जिला जेल के एक हवालाती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी पहचान 24 वर्षीय राजकुमार के रूप में हुई। वह मूल रूप से बिहार के सहरसा के आदी चोगरा का रहने वाला है। वह फिलहाल लुधियाना में एफसीआई डिपो के पास कच्ची झुग्गियों में रह रहा था।
एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने एक जून को राजकुमार को कुरुक्षेत्र में ही रेलवे लाइन के समीप 40 किलोग्राम डोडा पोस्त सहित एक साथी वीरू वासी रामपुरा, रेलवे फाटक लुधियाना के साथ पकड़ा था। सोमवार को सुबह अचानक ही उसकी तबीयत खराब हो गई, जिस पर उसे लोक नायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन कराया गया। वहां उसने दम तोड़ दिया। संवाद