फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Prisoner absconding from ward case: Police is investigating by registering not one but two cases.

वार्ड से कैदी फरार मामला : एक नहीं बल्कि दो मामले दर्ज कर पुलिस कर रही छानबीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 06:58 AM IST
विज्ञापन
Prisoner absconding from ward case: Police is investigating by registering not one but two cases.
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल के कैदी वार्ड से फरार आरोपी हैप्पी पांच दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस पड़ोसी जिले से लेकर राज्य में दबिश दे रही है। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन

उधर, पुलिस इस मामले में एक नहीं बल्कि दो मामले दर्ज कर छानबीन कर रही है। दोनों मामले में अलग-अलग धाराएं जोड़ी गई है। कैदी के फरार होने के मामले में अभी किसी आरोपी की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, जबकि भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत दर्ज मामले में अस्पताल के पार्किंग के पुराने ठेकेदार प्रवीण कुमार उर्फ बब्बू और कैदी वार्ड के पूर्व प्रभारी उप निरीक्षक सुभाष चंद को पुलिस गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

इस मामले में अस्पताल के एक चिकित्सक का नाम शामिल है। हालांकि मामले में चिकित्सक की गिरफ्तारी बकाया है। पुलिस मामले में चिकित्सक की भूमिका होने की छानबीन कर रही है। माना यह भी जा रहा है कि इस मामले में और चिकित्सक भी शामिल हो सकते हैं। वहीं कैदी फरार मामले में अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इसमें पुलिस ने कैदी हैप्पी समेत वार्ड में तैनात पूरी गार्द के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed