फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Prime Minister will inaugurate Chief Minister's dream project Jyotisar Experience Center

Kurukshetra News: मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट ज्योतिसर अनुभव केंद्र का प्रधानमंत्री करेंगे लोकार्पण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister will inaugurate Chief Minister's dream project Jyotisar Experience Center
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का करीब 250 करोड़ का ड्रीम प्रोजेक्ट ज्योतिसर अनुभव केंद्र पूरा होने को है, जिसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को करेंगे। प्रधानमंत्री इस दिन रेवाड़ी में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की आधारशिला रखने के लिए आ रहे हैं। इसी दौरान वे वर्चुअली ज्योतिसर अनुभव केंद्र प्रोजेक्ट के तहत करोड़ों की लागत से तैयार किए गए दो हॉल का भी लोकार्पण करेंगे। इसको लेकर न केवल जिला प्रशासन बल्कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी ने भी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री भले ही रेवाड़ी से यह लोकार्पण करेंगे, लेकिन यहां भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए ज्योतिसर तीर्थ पर ही बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी, जहां प्रधानमंत्री का कार्यक्रम लाइव दिखाया जाएगा। वहीं इस दौरान पूजा अर्चना व अन्य कार्यक्रम भी किए जाएंगे। केंद्र का लोकार्पण किए जाने की पुष्टि जिला उपायुक्त शांतनु शर्मा व 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा ने की है।
विज्ञापन

विदित हो कि वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री का यह ड्रीम प्रोजेक्ट शुरू किया गया था, जिसे दो वर्ष में पूरा होना था, लेकिन अब यह पूरा होता दिखाई दे रहा है। फिलहाल ए व बी हॉल तैयार हो चुके हैं, जिनका लोकापर्ण किया जाएगा। धार्मिक महत्व के चलते धर्मनगरी की पहचान दुनिया भर में है। प्रदेश सरकार इसे पर्यटन हब के तौर पर भी विकसित करने का प्रयास कर रही है। इसके लिए कृष्णा सर्किट के तहत ज्योतिसर तीर्थ पर श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप को स्थापित करने के साथ करीब 250 करोड़ का विशेष प्रोजेक्ट तैयार किया गया था, ताकि यहां पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




महाभारत थीम पर अत्याधुनिक तकनीक युक्त होंगे पांच म्यूजियम

प्रोजेक्ट के तहत महाभारत थीम पर पांच म्यूजियम बनाए जा रहे हैं। पहले म्यूजियम में कुरुक्षेत्र के 48 कोस के दर्शन कराए जाएंगे तो दूसरे में महाभारत के 18 दिन तक चले युद्ध को अत्याधुनिक तकनीकी से दिखाया जाएगा। तीसरे में युद्ध के कारण स्पष्ट होंगे। चौथे में गीता की प्रासंगिकता बताई जाएगी तो पांचवें म्यूजियम में पहले के भारत की तुलना करते हुए वर्तमान के गौरवशाली इतिहास को दर्शाया जाएगा। इसमें एनिमेटेड रियलिटी, होलोग्राफिक सफ्रेस इमेज, थ्री-डी मैपिंग, लेजर लाइटिंग होगी। बहुउद्देशीय हॉल के अलावा कई अन्य कार्य भी पूरे होंगे।



लोकार्पण की तैयारियां शुरू : छाबड़ा
48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा का कहना है कि ज्योतिसर अनुभव केंद्र के दो मुख्य हाल का लोकार्पण प्रधानमंत्री के हाथों होगा। 16 फरवरी को होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस दिन यहां तीर्थ पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़े स्तर पर लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed