फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Prime Minister Narendra Modi will give gifts worth crores to the people of the state: Pawar

प्रदेश के लोगों को करोड़ों की सौगात देंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : पंवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi will give gifts worth crores to the people of the state: Pawar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। भारत रत्न डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर प्रदेश के लोगों को करोड़ों की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को पहुंच रहे हैं। यमुनानगर में होने वाले कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में ऐतिहासिक और यादगार बनाया जाएगा और कुरुक्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे।
ये विचार पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने वीरवार को सर्किट हाउस में बैठक के दौरान व्यक्त किए। इससे पहले पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, जिला अध्यक्ष तजेंद्र सिंह गोल्डी ने सेक्टर आठ भाजपा कार्यालय में सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को 14 अप्रैल को यमुनानगर पहुंचने का निमंत्रण देने के साथ-साथ ड्यूटियां भी लगाई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इस दिन यमुनानगर में 800 मेगावाट क्षमता की थर्मल यूनिट का शिलान्यास और हिसार में एयरपोर्ट का उद्घाटन व नए टर्मिनल का शिलान्यास करेंगे। इन विकास कार्यों के जरिए प्रधानमंत्री विकसित भारत व विकसित हरियाणा की महत्वपूर्ण कड़ी को जोड़ने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिजली वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत है। रेलवे हो या सड़कों पर चलने वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल हम हर चीज में बिजली पर निर्भर हैं। यमुनानगर में प्रधानमंत्री जिस 800 मेगावाट क्षमता की थर्मल यूनिट की आधारशिला रखेंगे उसे भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा बनाया जा रहा है और इसके निर्माण पर 7,272 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस यूनिट का कार्य वर्ष 2028 के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। प्रदेश को मिलने वाली विकास की इन सौगातों का प्रदेश ही नहीं देश के लोगों को लाभ मिलेगा। लोकसभा व विधानसभा चुनावों में बड़ी जीत के बाद हाल ही में स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। ऐसे में प्रदेश का विकास अब ट्रिपल गति से दौड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, मुख्यमंत्री के कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी, चेयरमैन जय सिंह पाल, भाजपा नेता सुभाष कलसाना, जसविंद्र सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र सांगवान, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि बतान, राजकुमार सैनी, हरपाल सिंह चीका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed