फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Prime Minister Narendra Modi increased the country's prestige in the world: Manohar Lal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में बढ़ाया देश का मान : मनोहर लाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi increased the country's prestige in the world: Manohar Lal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। अमेरिका कभी उनके आने पर पाबंदी लगाता था पर आज वही उनके स्वागत में पलक पावड़े बिछा रहा है। प्रधानमंत्री की सकारात्मक और दूरगामी सोच से आज दुनिया हर समस्या के समाधान को भारत की ओर उम्मीद से देखती है। यह विचार मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने व्यक्त किए। वे मंगलवार को जनसंवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने गांव धुराला, ज्योतिसर व अभिमन्युपुर में ग्रामीणों से संवाद किए। इससे पहले शाहाबाद स्थित महर्षि मार्केंडश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की।
गांव धुराला में उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दो साल बेहद कठिनाई भरे रहे। जब पूरी दुनिया कहने लगी थी कि इस महामारी से भारत को सबसे ज्यादा नुकसान होगा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से देश के वैज्ञानिकों ने कोरोना रोधी दो टीके बनाए, जिससे हमारे नागरिकों को ही सुरक्षा कवच नहीं मिला, बल्कि विदेशों के लोगों को भी बचाया। अब दुनिया मान चुकी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सशक्त देश बन चुका है और हर समस्या का सामना कर सकता है। कोरोना काल में प्रदेश में भी जहां सब कुछ ठप हो गया था, वहीं सरकार ने अनेकों योजनाओं पर काम किया, जिनका आज लोगों को फायदा मिल रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में आधारभूत विकास की तरफ ध्यान दिया जा रहा है। सड़क, कॉलेज, विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को सीधा मिल रहा है। लोगों को किसी भी योजना के लाभ के लिए लाइनों में नहीं खड़ा होना पड़ता, सभी प्रकार के लाभ घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे हैं। किसानों को उनकी सब्सिडी का पैसा उनके खातों में दिया जा रहा है। यही नहीं मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, स्कॉलरशिप योजना या अन्य कोई भी योजना हो उन सभी का पैसा डीबीटी के जरिए लाभार्थियों के खाते में सीधे तौर पर दिया जाता है, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने सरकारी योजनाएं गिनवाई, लिया फीडबैक
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को धुराला, ज्योतिसर और अभिमन्युपुर में जनसंवाद किए। इस दौरान सरकार की एक-एक योजनाएं गिनवाई तो वहीं इनका लोगों को मिल रहे लाभ पर फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि अभी कई ओर भी योजनाएं सरकार के प्लान में है, जिन्हें जल्द अमल में लाया जाएगा। सरकार का प्रयास है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति को सहयोग कर आगे बढ़ाया जा सके। मुख्यमंत्री ने इस दौरान जनसमस्याओं को लेकर शिकायतें भी ली और भरोसा दिया कि एक-एक शिकायत पर कार्रवाई होगी। कार्यक्रमों के दौरान शाहाबाद के विधायक रामकरण काला, राजनीतिक सचिव एवं पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, लाडवा पूर्व विधायक पवन सैनी, जिलाध्यक्ष रवि बतान सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed