फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Prime Minister Modi will give a gift of Rs 2500 crore to the state including the experience center.

Kurukshetra News: प्रधानमंत्री मोदी अनुभव केंद्र सहित प्रदेश को देंगे 2500 करोड़ की सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Modi will give a gift of Rs 2500 crore to the state including the experience center.
कुरुक्षेत्र। गुरु तेग बहादुर के 350 वें शहीदी समागम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 नवंबर को प्रस्तावित दौरा धर्मनगरी के साथ-साथ पूरे प्रदेश के लिए बेहद खास रहने वाला है। हालांकि अभी प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर पीएमओ की ओर से ऐलान नहीं किया गया है लेकिन कार्यक्रम तय मानकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन

गीता जन्म स्थली ज्योतिसर में तीर्थ के समीप ही करीब 170 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। किसानों को इसमें फसल बिजाई से रोक दिया गया है तो वहीं यहां कार्यक्रम की रूप रेखा तय की जाने लगी है। इसी जमीन पर करीब 25 एकड़ में मुख्य पंडाल के अलावा तीन हेलीपैड, पार्किंग व अन्य व्यवस्था भी होगी। कार्यक्रम में शहीदी समागम के चलते प्रदेश भर से लाखों की संख्या में संगत व अन्य लोग आने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री इस दौरान प्रदेश को 2500 करोड़ से अधिक की सौगात देंगे।
विज्ञापन

जहां वे 206 करोड़ के गीता जन्म स्थली ज्योतिसर में ही महाभारत अनुभव केंद्र का लोकार्पण करेंगे तो वहीं अंबाला-शामली एक्सप्रेस वे के अलावा करीब 480 करोड़ के दिल्ली कटरा एक्सप्रेस वे (हरियाणा जोन), करीब 590 करोड़ से भिवानी में तैयार पंडित नेकी राम शर्मा मेडिकल कॉलेज, करीब 840 करोड़ के महेंद्रगढ़ में महर्षि चमन राजकीय महाविद्यालय सहित पिंजौर बाईपास की भी बड़ी सौगात देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि अभी कुरुक्षेत्र में दो से तीन अन्य प्रोजेक्ट को भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों में शामिल किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान कार्यक्रम कितना भव्य व विशाल होगा इसका अंदाजा इसी से ही लगाया जा सकता है कि पहले इसके लिए करीब 150 एकड़ जमीन चिह्नित की गई थी, लेकिन अब आसपास की करीब 15 एकड़ जमीन भी चिह्नित की गई है। ज्योतिसर व इंदबड़ी गांवों के इन संबंधित किसानों को इस जमीन पर फिलहाल कोई कार्य करने से रोक दिया है। प्रधानमंत्री के आगमन से किसानों की बल्ले बल्ले भी होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed