{"_id":"66d5082d25c102f55e003f14","slug":"prerna-sanstha-started-free-book-distribution-campaign-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-123412-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: प्रेरणा संस्था ने शुरू किया निशुल्क पुस्तक वितरण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: प्रेरणा संस्था ने शुरू किया निशुल्क पुस्तक वितरण अभियान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शिक्षकों को पुस्तके वितरित करते हुए संस्था के सदस्य। संवाद
कुरुक्षेत्र। समाजसेवी प्रेरणा संस्था ने समाज में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। निशुल्क पुस्तक वितरण अभियान की शुरुआत संस्था संस्थापक डॉ. जय भगवान सिंगला द्वारा स्वयं के संसाधनों से की गई है। यह पुस्तकें स्कूलों में और पुस्तकालयों में वितरित की गई, ताकि युवा अपने ज्ञान में वृद्धि कर एक अच्छा नागरिक बन सकें। अध्यक्ष रेणू खुग्गर ने बताया कि डाॅ. जयभगवान सिंगला एवं प्रेरणा सदस्यों द्वारा जिले के दर्जनों स्कूलों एवं पुस्तकालयों में निशुल्क पुस्तकें बांटने की योजना बनाई गई हैं। डाॅ. सिंगला ने बताया कि रविवार के दिन स्कूलों के अध्यापक एवं पुस्तकालय संचालक पुस्तकें लेने के लिए प्रेरणा वृद्धाश्रम में पहुंचे।
पुस्तकें लेने के लिए संस्था में पहुंचीं डॉ. हरबंस कौर ने कहा कि डाॅ. सिंगला का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। स्कूलों के पुस्तकालयों में रोचक और ज्ञानवर्धक पुस्तकें जाने से निश्चित तौर पर इससे बच्चों एवं युवाओं में पुस्तक पढ़ने की रुचि पैदा होगी। मीरा गौतम ने कहा कि पुस्तकें देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि सभी पुस्तकें उच्च श्रेणी की हैं। फौजी कॉलोनी स्थित राजकीय स्कूल से आई अध्यापिका कमाली देवी ने भी उनके इस प्रयास की सराहना की। डाॅ. जय भगवान सिंगला ने कहा कि हम सबके लिए यह चिंता का विषय है कि आज समाज में पुस्तक पढ़ने की रुचि निरंतर कम होती जा रही है। सभी का ध्यान डिजिटल मीडिया की तरफ अधिक बढ़ रहा है, जिससे युवाओं को सबसे अधिक नुकसान हो रहा है। युवाओं में पढ़ने की रुचि पैदा करने के लिए प्रेरणा संस्था ने यह निर्णय लिया गया है। इस मौके पर आशा सिंगला, शिल्पा सिंगला, राधा अग्रवाल, हरिकेश पापोसा, पैनोरमा के अधिकारी सुरेश सोनी, किरण गर्ग सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
इन्हें की गई पुस्तकें वितरित : डॉ. सिंगला
डॉ. सिंगला ने बताया कि रविवार को अभियान के आरंभ के दौरान राजकीय माध्यमिक विद्यालय गोगपुर से हेड मास्टर सुरेंद्र, मेजर नितिन बाली सीनियर मॉडल स्कूल से स्कूल की प्रबंधन समिति की सदस्य डाॅ. ममता सूद, गीता विद्या मंदिर मोहन नगर से अध्यापिका किरण गर्ग, राजकीय प्राइमरी स्कूल फौजी काॅलोनी से अध्यापिका कमली देवी, चेतना संस्था की प्रबंधन कमेटी की सदस्या मीरा गौतम एवं डाॅ. हरबंस कौर को पुस्तकें दी गई।