फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Preparing for a decisive movement against the government, Kurukshetra

सरकार के खिलाफ निर्णायक आंदोलन की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Preparing for a decisive movement against the government, Kurukshetra
सर्व कर्मचारी संघ की बैठक को संबोधित करते प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। आठ साल में भी सरकार पंजाब के समान वेतनमान व पेंशन देने, सभी कच्चे कर्मियों को पक्का करने सहित पुरानी पेंशन बहाली के वादों को पूरा करने में विफल रही है। इसे लेकर सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों, नगर निगमों, परिषदों व पालिकाओं के कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के 13-15 नवंबर को सैनी समाज भवन कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य सम्मेलन में सरकार के खिलाफ निर्णायक आंदोलन का घोषणा की जाएगी।
यह एलान वीरवार को जिला कार्यालय में आयोजित स्वागत समिति की बैठक को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने किया। बैठक की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान ओम प्रकाश ने की। बैठक में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर 19 अक्तूबर से चल रही राज्यव्यापी हड़ताल का पुरजोर समर्थन किया।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष लांबा ने आरोप लगाया कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम भंग करने, पुरानी पेंशन व छटनीग्रस्त कर्मियों की बहाली, ठेका कर्मियों को पक्का करने, पक्का होने तक समान काम समान वेतन व सेवा सुरक्षा प्रदान करने, लिपिक का वेतन 35400 करने, ग्रुप डी से ग्रुप सी में पदोन्नति कोटा बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने समेत अन्य मांगों के प्रति घोर उपेक्षापूर्ण रवैया निरंतर जारी है। इस मौके पर राम कुमार, अनिल लोट, संत कुमार, महाबीर प्रसाद, बीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र यादव, प्रताप सिंह, रोशन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह कमेटियों का किया गठन
स्वागत समिति की बैठक में राज्य सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए छह कमेटियों का गठन किया गया। इसमें भोजन, आवास, डेकोरेशन, प्रेस, मेडिकल व वालिंटियर कमेटी का गठन किया गया। इसके इंचार्ज भी नियुक्त कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed