{"_id":"63505cf8160b0010346864d0","slug":"preparedness-of-departments-tested-by-mock-drill-kurukshetra-kurukshetra-news-knl125021413","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉक ड्रिल से परखी विभागों की मुस्तैदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉक ड्रिल से परखी विभागों की मुस्तैदी
विज्ञापन
ब्रह्मसरोवर पर मॉक ड्रिल के दौरान कार्यवाही करता बम निरोधक दस्ता। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। सूर्यग्रहण मेले के आयोजन से पहले ब्रह्मसरोवर पर बुधवार को मॉक ड्रिल का आयोजन कर विभागों की मुस्तैदी परखी गई। इसमें पुलिस, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस व बम निरोधक दस्ते ने हिस्सा लिया। मॉक ड्रिल में सभी विभआगों ने ने अपना कार्य बखूबी निभाया।
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (केडीबी) कार्यालय के सामने बने शौचालय से एक संदिग्ध सूटकेस बरामद हुआ। सूचना मिलने पर थाना केयूके पुलिस ने तुरंत उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और पुलिस फोर्स की गाड़ियां सायरन बजाते हुए मौके पर पहुंच गई। पुलिस के जवान चलती गाड़ी से उतरे ब्रह्मसरोवर परिसर में मोर्चा संभाल लिया। कुछ देर के बाद अंबाला से बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
बम निरोधक दस्ते ने शौचालय में रखे गए सूटकेस को पूरे एहतियात के साथ उठाकर एकांत स्थान पर ले जाकर उसकी जांच की। सूटकेस की जांच करने पर उसमें से कपड़े बरामद हुए। पड़ताल में पता चला कि कोई श्रद्धालु इस सूटकेस को शौचालय में भूल गया था। पुलिस उपाधीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि मॉक ड्रिल करने का मुख्य उद्देश्य आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल करने और मानसिक रूप से तैयार रहने के प्रति प्रोत्साहित किया जाना है। मॉक ड्रिल से जवानों को आधुनिक हथियारों के इस्तेमाल के प्रति पारंगत को परखा गया। विपरीत परिस्थिति में शांति स्थापित करने के लिए निर्धारित नियमों का पालन करना भी पुलिस का कर्तव्य है।