फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Preparations were being made for the last rites, police picked up the body from the bier

Kurukshetra News: अंतिम संस्कार की थी तैयारी पुलिस ने अर्थी से उठाया शव

Sun, 20 Jul 2025 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 20 Jul 2025 03:28 AM IST
विज्ञापन
Preparations were being made for the last rites, police picked up the body from the bier
कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद। गांव जिबहरहेड़ी में एक व्यक्ति की मौत के बाद पुलिस ने शव उस समय कब्जे में ले लिया जब परिजन व ग्रामीण अंतिम संस्कार की तैयारी में थे। पुलिस को धमकी के कारण मौत होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

इसलिए उन्होंने अर्थी से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है। मामला 11 जुलाई का है, जिसमें पुलिस के मुताबिक करीब 55 वर्षीय बलदेव सिंह की अचानक हालत गंभीर होने के चलते एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया, जहां 17 जुलाई को उनकी मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि उनके दिमाग की नस फट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलदेव सिंह की मृत्यु के बाद शुक्रवार को उसके शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर ली गई थी। तभी डायल 112 पर पुलिस को किसी ने सूचना दे दी। यह भी बताया कि बलदेव सिंह की मृत्यु गांव के एक पूर्व सरपंच द्वारा कथित तौर पर धमकाने के कारण हुई।
सूचना मिलते ही झांसा पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से चर्चा की तो उनकी सहमति से शव को कब्जे में लिया। मृतक की पत्नी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके पति और पूर्व सरपंच के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था। 10 जुलाई को बलदेव को धमकाया गया था, जिसके तनाव के कारण उनकी दिमाग की नस फट गई। पुलिस ने इस आधार पर जांच शुरू कर दी है। उधर पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉ. गौरव कौशिक ने बताया कि बलदेव सिंह की मृत्यु दिमाग की नस फटने व किसी बीमारी के कारण हो सकती है।

पैनल के चिकित्सकों के साथ इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। मृत्यु के सही कारणाें का पता तो रिपोर्ट तैयार होने पर ही चल सकेगा। वहीं थाना प्रभारी गुलाब सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed