{"_id":"69e92db89489658034096016","slug":"preparations-to-open-night-shelters-in-summer-for-the-first-time-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-153693-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पहली बार गर्मी में रैन बसेरे खोलने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पहली बार गर्मी में रैन बसेरे खोलने की तैयारी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गर्मी के चलते ब्रह्मसरोवर में डुबकी लगाते बच्चे। संवाद
- फोटो : Samvad
कुरुक्षेत्र। गर्मी ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है। पिछले दो दिनों से पारा लगातार चढ़ने लगा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री तक रहा। वीरवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। बुधवार को 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने भी परेशानी को बढ़ाया।
मौसम विभाग इसी सप्ताह अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक व न्यूनतम 26 डिग्री तक पहुंचने व तेज लू चलने की चेतावनी दे चुका है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है और सामान्य प्रशासन भी हरकत में आ गया है। बढ़ती गर्मी के बीच नहरों के आसपास पुलिस भी सतर्क हो गई है, जहां बड़े स्तर पर युवा नहाने के लिए पहुंचते हैं। पुलिस ने यहां खतरे का संकेत बताते हुए नोटिस तक लगाए हैं।
खोले जाएंगे रैन बसेरे
प्रशासन ने मौसम के रुख को देख रैन बसेरे खोलने का भी फैसला कर लिया है। रैन बसेरों में कूलर की ठंडी हवा भी मिल पाएगी और पेयजल व शौचालय की सुविधा रहेगी। इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी गई है। अतिरिक्त जिला उपायुक्त विवेक आर्य रेलवे स्टेशन आरोबी के साथ बने रैन बसेरे का मंगलवार को निरीक्षण भी कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने नगर प्रशासन अधिकारियों को यहां दो कूलर लगाए जाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
सीएमओ बोले- बचाव ही सबसे बड़ा उपाय
सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि तेज धूप व लू में बिना जरूरी कार्य के नहीं निकलना चाहिए। बचाव ही सबसे बड़ा उपाय है। जब भी घर से बाहर निकलें तो सिर ढक कर व पूरे कपड़े पहनकर निकलें। ज्यादा देर तक धूप में न रहें। एसी के कमरे से एकदम तेज धूप में न जाएं।