फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Preparations for the armed Chandi Maha Yagya are in full swing at the Mata Shakumbhari Devi Temple.

Kurukshetra News: माता शाकुंभरी देवी मंदिर में सशस्त्र चंडी महायज्ञ की तैयारियां तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the armed Chandi Maha Yagya are in full swing at the Mata Shakumbhari Devi Temple.
लाडवा। माता शाकुंभरी देवी मंदिर में झंडा पूजन करते समिति सदस्य। संवाद
लाडवा। रादौर रोड पर गांव बन के निकट माता शाकुंभरी देवी मंदिर में होने वाले सशस्त्र चंडी महायज्ञ के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। सशस्त्र चंडी महायज्ञ का आयोजन 19 से 26 मार्च तक किया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन विधि-विधान के साथ हवन, पूजन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। इनमें दूर-दराज से साधु-संतों और श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

मंदिर समिति के सचिव भगवान दास अरोड़ा ने बताया कि मंगलवार को भगवान बजरंगबली के झंडा पूजन के साथ यज्ञ की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ किया। संरक्षक हरबिलास गर्ग ने विधिपूर्वक झंडा पूजन कराया। मंदिर में साफ-सफाई, सजावट और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं को लेकर विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। आयोजन समिति की ओर से बिजली, पानी, बैठने और प्रसाद वितरण जैसी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है। महायज्ञ के दौरान विशाल भंडारा भी दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान नरेश, पुजारी नरेश नौटियाल, एसके गर्ग, संदीप गोयल, सतप्रकाश शर्मा, विशाल गर्ग, सुमित गर्ग और अमन सहित अन्य मौजूद रहे।

लाडवा। माता शाकुंभरी देवी मंदिर में झंडा पूजन करते समिति सदस्य। संवाद

लाडवा। माता शाकुंभरी देवी मंदिर में झंडा पूजन करते समिति सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed