फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Preparations for staging Ramlila have begun, artists of Ram Hanuman Ramlila Committee are busy in practice

Kurukshetra News: रामलीला मंचन के लिए तैयारियां शुरू,राम हनुमान रामलीला समिति के कलाकार अभ्यास में जुटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Preparations for staging Ramlila have begun, artists of Ram Hanuman Ramlila Committee are busy in practice
लाडवा। हर वर्ष की भांति इस बार भी श्री राम हनुमान रामलीला समिति की ओर से 18 सितंबर से ठाकुरी देवी स्कूल के बाहर रामलीला ग्राउंड में रामलीला मंचन प्रारंभ किया जाना है जिसके लिए कलाकारों ने अभ्यास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

प्रथम दिवस भगवान गणेश, माता सरस्वती व श्री राम चरितमानस की पूजा-अर्चना के साथ विधिवत रूप से अभ्यास प्रारंभ किया गया। समिति के प्रधान राजेश वर्मा व सचिव हेमंत सैनी ने उद्देश्य बताते हुए कहा कि भगवान राम का चरित्र पूरे समाज के लिए न केवल प्रेरणादायक है बल्कि किसी भी इंसान को उसूलों और मूल्यों पर चल कर संसार में आगे बढ़ना और रिश्तों को कायम रखना सिखाता है। इसलिए ऐसे चरित्र का मंचन करना और विशेष रूप से बच्चों व युवा पीढ़ी को उनके बारे में बताना व दिखाना सौभाग्य का विषय है।
विज्ञापन

समिति के निदेशक कुश गर्ग ने कहा कि रामलीला मंचन के लिए अभ्यास के पहले दिन ही इतने कलाकारों का पहुंचना उनके जोश को प्रदर्शित करता है और हर कलाकार का कोई भी पात्र निभाने का वादा उनका प्रभु राम के प्रति उनके समर्पण का बेहतरीन उदाहरण है। उनके अनुसार अगले एक से दो दिन में सभी पात्र निर्धारित कर दिए जाएंगे और पूरे जोश व समर्पण के साथ हर पात्र को मंचन के लिए अभ्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर संरक्षक जोगध्यान लाडवा, निदेशक कुश गर्ग, संगीत निदेशक अनिल मलिक, प्रधान राजेश वर्मा, सचिव हेमंत सैनी, उपप्रधान राकेश कंबोज, नरेश गर्ग, ईशु कंबोज, विपिन शर्मा, मंच सचिव अमित सिंघल, मंच प्रबंधक राकेश गर्ग बबली, मंच सज्जा प्रबंधक सोमनाथ सोमी सहित अन्य कलाकार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed