फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Preparations for Navratri festival started at Prerna Old Age Home

Kurukshetra News: प्रेरणा वृद्धाश्रम में शुरू हुई नवरात्र उत्सव की तैयारियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Navratri festival started at Prerna Old Age Home
कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम में नवरात्र उत्सव के लिए पहुंचे कलाकार। विज्ञप्ति - फोटो : संवाद
कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम में हर त्योहार की भांति नवरात्र उत्सव की भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं। नवरात्र उत्सव तैयारियों के साथ प्रेरणा संस्था से जुड़े सभी कलाकारों में भी उत्साह है। आजकल वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ ये कलाकार अपनी-अपनी कला को निखारने के लिए निरंतर अभ्यास कर रहे हैं। कथक कलाकार सुरेखा के नेतृत्व में जयंत और मिष्टी भी कथक नृत्य का प्रतिदिन अभ्यास कर रहे हैं। पिछले करीब 10 दिनों से ये कलाकार पसीना बहा रहे हैं। ऐसे में कलाकारों के अभ्यास में हारमोनियम पर त्रिदेव कौशिक, बांसुरी वादन में माधव भाटिया और तबले पर अरविंद भट्ट दस्तक देते हैं।
विज्ञापन

प्रेरणा संस्था अध्यक्षा रेणु खुंगर एवं आशा सिंगला ने बताया कि इन सभी कलाकारों ने उच्च श्रेणी के गुरुओं से शिक्षा प्राप्त की है और अब ऊंचाइयों को छू रहे हैं। उनका उत्साहवर्धन के करने के लिए वृद्धाश्रम के सभी सदस्य और प्रेरणा वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्ग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वृद्धाश्रम के संस्थापक एवं संचालक डाॅ. जय भगवान सिंगला ने कहा कि ये सभी उच्च कोटि के कलाकार हैं और एक दिन अवश्य ही हरियाणा का नाम पूरे विश्व में रोशन करेंगे। कला के प्रति इनका समर्पण भाव अनुकरणीय है।

कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम में नवरात्र उत्सव के लिए पहुंचे कलाकार। विज्ञप्ति

कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम में नवरात्र उत्सव के लिए पहुंचे कलाकार। विज्ञप्ति- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed