फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Pray to God to color your hair: Saimya Bharti

प्रभु से अपने मजीठे रंगने की प्रार्थना करें : साैम्या भारती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Pray to God to color your hair: Saimya Bharti
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्ण कथा के दौरान भजनों पर झूमती महिला श्रद्धालु। 

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से प्रोफेसर कॉलोनी में सात दिवसीय श्रीकृष्ण कथा के पांचवें दिन शिष्या साध्वी सौम्या भारती ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण पावन लीला से प्रेरणा दे रहे हैं।
वे कहते हैं कि हर जीव का जन्म इस संसार में प्रभु कि भक्ति को पाने के लिए हुआ हैं। सौभाग्यशाली है वह जीव जो अपनी आत्मा पर प्रभु भक्ति के रंग को लगाकर सदा के लिए प्रभु भक्त बनने का श्रेय प्राप्त कर लेते हैं जैसे गोपियां, राधा, मीरा और अर्जुन कई भक्तों ने अपनी आत्मा को प्रभु भक्ति के रंग में रंग लिया। उन्होंने कहा कि होली का पावन पर्व जीव आत्मा को प्रभु के रंग में रंगने का संदेश हैं, क्योंकि होली का आध्यात्मिक अर्थ भी है।
विज्ञापन

होली अर्थात हो गई! कौन किसका गया महापुरुषों के अनुसार यहां आत्मा और परमात्मा की बात की है। आत्मा उस परमात्मा की हो गई। ऐसी ही होली खेली थी, गोपियों ने कान्हा के संग। परंतु आज यह सास्कृतिक पर्व इतना वीभत्स रूप ले चुका हैं। गंदगी भरे प्रदर्शन, अश्लीलता, गलत हरकतें हर तरह के निम्न स्वरूप धारण कर चुका हैं। होली के पवित्र रंग बदरंग हो चले हैं। मस्ती की आड़ में द्वेष और वासना खुला नृत्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए आज जरूरत है कि हम सभी फिर से इस कि गरिमा को समझे जो भक्ति भावना को बढ़ाने की दिव्य प्रेरणा यह पर्व हमें दे रहा है। इसी रंग में रंगी थी भक्त मीरा बाई जिस पर फिर संसार का कोई और रंग नही चढ़ा हम भी प्रभु से उसी भक्ति के रंग कि मांग करे आज तक न जाने कितने वसंत संसार के कच्चे फीके रंगों से अपने तन को रंगा है। पर अब प्रभु से प्रार्थना करे कि हमें भी अपने मजीठे रंग में रंग दे। कथा की समाप्ति आरती से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed