{"_id":"6a120dcf3a66f02b3f06f006","slug":"praveens-body-will-reach-nagla-from-armenia-on-26th-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-155336-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: 26 को अर्मेनिया से नगला पहुंचेगा प्रवीण का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: 26 को अर्मेनिया से नगला पहुंचेगा प्रवीण का शव
Sun, 24 May 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 24 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
शाहाबाद। प्रवीण कुमार। फाइल फोटो
शाहाबाद। अर्मेनिया में गैस विस्फोट हादसे का शिकार हुए गांव नगला निवासी 35 वर्षीय प्रवीण कुमार का शव आखिरकार 26 मई को अपने वतन लौटेगा। करीब दो सप्ताह से बेटे के अंतिम दर्शन के लिए तड़प रहे परिवार को अब कुछ राहत मिली है।
परिवार ने जानकारी दी कि प्रवीण का शव 26 मई की सुबह 6 बजे के करीब दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगा, जिसके बाद शाम लगभग छह बजे शव गांव नगला लाया जाएगा। परिवार ने बताया कि सामाजिक संगठनों, ग्रामीणों और दानी लोगों के आर्थिक सहयोग से शव को भारत लाने की व्यवस्था संभव हो सकी है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार के लिए विदेश से शव लाना बेहद मुश्किल हो गया था लेकिन लोगों के सहयोग ने परिवार की अंतिम इच्छा पूरी कर दी। गौरतलब है कि प्रवीण कुमार अगस्त 2024 में रोजगार की तलाश में अर्मेनिया गए थे। वहां गैस पाइप लाइन में हुए विस्फोट के दौरान कमरे में लगी आग में वह जिंदा जल गए थे।