फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Prajapati community got recognition and legal strength: Chief Minister

प्रजापति समाज को मिली पहचान और कानूनी मजबूती : मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Prajapati community got recognition and legal strength: Chief Minister
 पिपली अनाजमंडी में पात्रता प्रमाण पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लोगों का इस अ
कुरुक्षेत्र। प्रमाणपत्र मिलने से प्रजापति समाज को नई पहचान और कानूनी मजबूती मिली है। अब समाज के लोग अपनी पारंपरिक कला को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए उसे और सशक्त बनाएं। साथ ही, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाते हुए नई तकनीकों को अपनाकर एवं अपने उत्पादों की गुणवत्ता एवं आकर्षण बढ़ाकर बाजार की मांग के अनुरूप कार्य करते हुए आगे बढ़ें।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह आह्वान समाज के परिवारों को पात्रता प्रमाणपत्र वितरण के लिए आयोजित एक राज्य समारोह को संबोधित करते हुए किया। यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी 22 जिलों में एक साथ आयोजित किया गया जिसमें लगभग एक लाख परिवारों को भूमि पात्रता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इस योजना के तहत लगभग 1700 गांवों में प्रजापति समाज को मिट्टी खुदाई का सामूहिक अधिकार देने हेतु पात्रता प्रमाणपत्र जारी किए गए। इस प्रजापति समाज के जिला अध्यक्ष पवन कुमार, मोहन सिंह, काला राम, धर्मवीर आर्य, रुलदू राम व पाला राम ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह न केवल भूमि के उपयोग का अधिकार देते हैं बल्कि प्रजापति समाज के लोगों को अपने कार्य को निर्बाध रूप से संचालित करने की कानूनी शक्ति भी प्रदान करते हैं। इन प्रमाणपत्रों के माध्यम से प्रजापति समाज के लोगों को अपनी कला को नई दिशा देने का अवसर मिलेगा। इस दौरान पंचायत मंत्री कृष्ण पंवार व कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद : समारोह में चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, चेयरमैन धर्मवीर डागर, मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी, प्रदेश संगठन सचिव राहुल राणा, जयभगवान शर्मा डीडी, अंबाला कमिश्नर संजीव वर्मा, प्रधान पवन कुमार प्रजापति, मोहन सिंह, रुलदू नंबरदार, पाला राम धनखड़ सहित प्रजापति समाज के अनेक गणमान्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed