फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Praise of the glory of Radha Rani in Prabhat Pheri

Kurukshetra News: प्रभात फेरी में राधा रानी की महिमा का गुणगान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Praise of the glory of Radha Rani in Prabhat Pheri
शाहाबाद। प्रभात फेरी में विधायक रामकरण काला को स्मृति चिह्न भेंट करते आयोजक परिवार।
शाहाबाद। श्री कृष्णा मंदिर सनातन धर्म सभा के सानिध्य में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर निकाली जा रही प्रभातफेरियों की शृंखला में 36वें दिन भी आयोजन किया गया। रविवार की प्रभातफेरी मंदिर परिसर से शुरू होकर सुभाष नगर चौक में कृष्ण लाल मल्होत्रा और काकू मल्होत्रा के निवास पर पहुंची। जहां प्रभाफेरी का स्वागत पुष्प वर्षा व आतिशबाजी के साथ किया गया।
विज्ञापन

प्रभातफेरी का शुभारंभ मंदिर के पंडित आचार्य कमलेश्वर प्रसाद शास्त्री ने आयोजक परिवार से विधिवत पूजा अर्चना करवा कर किया। तत्पश्चात भजनों की शृंखला का सिलसिला आरंभ करते हुए भजन गायक रामकिशन हसीजा, त्रिलोक आहूजा, वेद गगनेजा, रवि शर्मा, प्रिंस सचदेवा, नागेश शर्मा व शिवम ने भगवान श्री कृष्ण और लाडली श्री राधा रानी की महिमा का गुणगान सुंदर-सुंदर भजनों से किया।
विज्ञापन

भजन गायक रवि शर्मा, प्रिंस सचदेवा, नागेश शर्मा ने मैं नचना श्याम दे नाल, तूने कैसा जादू किया ओह जादूगर भजन प्रस्तुत कर कृष्ण प्रेमियों को झूमने पर विवश कर दिया। जानकारी देते हुए रामकिशन हसीजा ने बताया कि सोमवार की प्रभातफेरी फौजी चौक पर पहुंचेगी। श्री कृष्णा मंदिर सनातन धर्म सभा की ओर से विधायक रामकरण काला, पार्षद जगतार सिंह तारा ने प्रभातफेरी के आयोजक कृष्ण लाल मल्होत्रा व उनके परिवार को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर नपा प्रधान डाॅ. गुलशन कवात्तरा, पार्षद नवनीत कौर, पार्षद जगतार सिंह, अवशीष शर्मा, आशी साहनी, प्रभजीत सिंह जीता आदि मौजूद रहे। मंच संचालन रामकिशन हसीजा और राजेश आनंद ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed