{"_id":"679155c12c83dcd3230a8f1a","slug":"prabhjot-won-gold-medal-in-state-level-taekwondo-competition-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-130391-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रभजोत ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रभजोत ने जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। सुगनी देवी आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक व रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। प्रधानाचार्या पूजा छाबड़ा ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी हमारा स्कूल खेलों के क्षेत्र में अव्वल रहा। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र में ताइक्वांडो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें 800 बच्चों ने भाग लिया। इसमें प्रभजोत सिंह ने स्वर्ण और हरमनदीप सिंह ने रजत पदक प्राप्त कर अपने स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया।
उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए प्रभजोत सिंह और हरमनदीप सिंह का राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ, जिससे खिलाड़ियों के परिजनों में खुशी की लहर है। इस उपलब्धि पर प्रबंधक कमेटी और शिक्षकों ने प्रभजोत सिंह, हरमनदीप सिंह और कोच करणजीत को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा ऐसे ही कड़ी मेहनत से लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।