फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Prabhatpheri was given a grand welcome at Lahori Gate, Kila Sikha, fireworks were let off

Kurukshetra News: लाहौरी गेट, किला सिखा में हुआ प्रभातफेरी का भव्य स्वागत, छोड़ी आतिषबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Prabhatpheri was given a grand welcome at Lahori Gate, Kila Sikha, fireworks were let off
शाहाबाद। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 359 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार को निकाली गई पहली प्रभातफेरी गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार से किला सीखा लाहौरी गेट पर पहुंची। जहां पुष्प वर्षा व आतिशबाजी कर प्रभातफेरी का भव्य स्वागत किया गया ।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री गुरु दरबार के पुरुष शबदी जत्था और महिला शबदी जत्था ने शबद गायन कर संगत को निहाल किया। प्रभातफेरी में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार के हेड ग्रंथि भाई सुबेग सिंह ने संगत को बताया कि दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज त्याग और समर्पण की प्रतिमूर्ति थे। गुरु साहिब के जीवन इतिहास पर उन्होंने संगत को बताया कि किस प्रकार गुरु साहिब ने अपने पिता, माता और पुत्रो को देश और कौन के लिए शहीद होने दिया। भाई सुबेग सिंह ने सरबत के भले हेतु श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष अरदास की। मंच का संचालन नरिंदर सिंह भिंडर ने किया।
विज्ञापन

प्रभातफेरियों के इंचार्ज नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मंगलवार की प्रभातफेरी गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार से शुरू होकर गुरुद्वारा नानक झिरा साहिब पहुंचेगी और बुधवार की प्रभात फेरी गीता कॉलोनी संगत द्वारा नजदीक परशुराम मंदिर आयोजित होगी। प्रभातफेरी के अंत में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार मैनेजमेंट कमेटी द्वारा आयोजकों को गुरबाणी गुटका और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके सुखचैन सिंह, सुखदेव सिंह बाजवा, नरिंदर सिंह वढेच, कश्मीर सिंह, इंदरप्रीत सिंह, अरविंदर सिंह कालड़ा, पार्षद प्रतिनिधि कुलवंत शर्मा और रुपिंदर कौर सहित संगत उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed