फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Prabhat Pheri reached Gurdwara Nanak Jhira Sahib, welcomed with flower showers

Kurukshetra News: गुरुद्वारा नानक झिरा साहिब में पहुंची प्रभातफेरी, पुष्प वर्षा से किया स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Prabhat Pheri reached Gurdwara Nanak Jhira Sahib, welcomed with flower showers
शाहाबाद। प्रभातफेरी में शामिल संगत। विज्ञ​प्ति
शाहाबाद। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार से जगत गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकाली जा रही प्रभातफेरियों की शृंखला में वीरवार की प्रभातफेरी गुरुद्वारा श्री नानक झिरा साहिब पहुंची जिसका स्वागत पुष्प वर्षा से किया गया। हरपाल सिंह जोशन, सुरजीत सिंह, जगजीत सिंह जोशन, जगतार सिंह, आत्मप्रीत सिंह, रिछपाल सिंह और ज्ञानी वरिंदर सिंह के परिवार सहित झूले लाल मंदिर चौक संगत में स्वागत के दौरान भरपूर उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन

प्रभातफेरी के दौरान सजे दीवान में गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी जत्था भाई इंदरजीत सिंह, स्त्री सत्संग सभा की सदस्यों और कीर्तनी जत्थे ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। प्रसिद्ध कथावाचक ज्ञानी साहिब सिंह ने संगत को गुरु इतिहास से जोड़ा और अंत में बानी गुरु श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी के समक्ष सरबत के भले की अरदास की। मंच संचालन नरिंदर सिंह भिंडर ने किया। सेवादार मलकिंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार की प्रभातफेरी वरयाम सिंह सचदेवा के निवास पर मोहल्ला मीरा पुर में पहुंचेगी, जबकि शनिवार की प्रभातफेरी नरिंदर सिंह भिंडर के परिवार की ओर से गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार में होगा।
विज्ञापन

ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री मस्तगढ़ साहिब से निकाली जा रही प्रभातफेरियों की शृंखला में वीरवार की प्रभातफेरी का आयोजन मनदीप सिंह के निवास पर गुरदेव काॅलोनी में हुआ। सेवादार जगदेव गाबा ने बताया कि शुक्रवार की प्रभातफेरी प्रताप मंडी में हरदीप सिंह कोहली के निवास पर पहुंचेगी जबकि शनिवार की प्रभातफेरी सुरजीत सिंह नंबरदार के निवास पर सिद्धार्थ काॅलोनी में होगी। प्रभातफेरी में सुखचैन सिंह, महिंद्र सिंह, बलवंत सिंह, इंद्र सिंह, हरजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह कोहली, सुरिंदर सिंह हंस, भगवत सिंह, कुलवंत सिंह चावला, दीपू सचदेवा, रविंदरपाल सिंह, गुरबाज सिंह, ओंकार सिंह और अमृतपाल सिंह सहित संगत उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहाबाद। प्रभातफेरी में शामिल संगत। विज्ञप्ति

शाहाबाद। प्रभातफेरी में शामिल संगत। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed