फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Postmen will go door to door to register for solar energy: Heera Lal

सौर ऊर्जा के लिए घर-घर जाकर पंजीकरण करेंगे डाकिए : हीरा लाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Postmen will go door to door to register for solar energy: Heera Lal
कुरुक्षेत्र। अधीक्षक हीरा लाल का स्वागत करते पोस्टल डिवीजन के कर्मचारी। विज्ञ​प्ति
कुरुक्षेत्र। पोस्टल डिवीजन की त्रैमासिक बैठक का आयोजन रेलवे रोड स्थित मुख्य डाकघर में वीरवार को हुआ। इस बैठक की अध्यक्षता डिवीजन के अधीक्षक हीरा लाल ने की। इस बैठक में बिजली विभाग के सौर ऊर्जा और पोस्टल विभाग के बीच एमओयू किया गया। अधीक्षक हीरा लाल ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से लोग बिजली की बचत कर सकेंगे और सोलर सिस्टम के जरिए बिजली प्राप्त कर सकेंगे। इससे जहां बिजली के बिल से बचा जा सकेगा तो वहीं बिजली जाने पर काम रुकने जैसी समस्याओं का भी समाधान होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए पोस्टल विभाग के डाकिए घर-घर जाकर पंजीकरण करेंगे और लोगों को सौर ऊर्जा के फायदों के बारे में भी जागरूक करेंगे। इसके अलावा इस योजना से आवासीय परिवारों को सब्सिडी का लाभ भी मिलेगा। इस योजना का लक्ष्य मासिक आधार पर 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देकर एक करोड़ घरों को रोशन करना है। इस बैठक में पोस्टल फोरम सदस्यों ने अधीक्षक हीरा लाल का स्वागत भी किया। इस मौके पर डाकपाल कृष्ण लाल, फोरम सदस्य डॉ. रमेंद्र सिंह, विनोद गर्ग, जेके ढड़वाल, अजय शर्मा, दर्शन लाल पाहवा, देशराज भटनागर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed