फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Postmaster duped of Rs 2.5 lakh by promising to send gifts from America

Kurukshetra News: अमेरिका से गिफ्ट भेजने का लालच देकर पोस्टमास्टर से ठगे ढाई लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Postmaster duped of Rs 2.5 lakh by promising to send gifts from America
इस्माईलाबाद। झांसा क्षेत्र में डाक विभाग में पोस्टमास्टर के पद पर तैनात एक युवक से अमेरिका से गिफ्ट भेजने के बहाने लाखों रुपये ठग लिए। साइबर ठगों ने पहले फेसबुक पर दोस्ती की और बाद में गिफ्ट पर कस्टम ड्यूटी, टैक्स व जुर्माने के नाम पर ढाई लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन

झांसा शाखा में तैनात गोरखा गांव के निवासी डाकपाल गुरविंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में बताया कि करीब दो महीने पहले फेसबुक पर उनकी डॉ. इवान नाम की महिला से दोस्ती हुई। इवान ने खुद को अमेरिकी नागरिक बताया और व्हाट्सएप पर चैटिंग शुरू की। 24 दिसंबर को इवान ने भारत घूमने और गिफ्ट लाने का वादा किया।
विज्ञापन

उसी दिन एक महिला का कॉल आया जिसने खुद को मुंबई एयरपोर्ट का अधिकारी बताया। उसने कहा कि इवान अतिरिक्त अमेरिकी डॉलर और कीमती गिफ्ट लेकर आई है। इसके लिए कस्टम क्लियरेंस पर 55 हजार रुपये देने होंगे। इवान ने अकाउंट नंबर भेजा। गुरविंद्र ने अपने जीजा वीरेंद्र सिंह से 55 हजार रुपये ट्रांसफर करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद महिला ने अतिरिक्त डॉलर पर 1.90 लाख रुपये टैक्स मांगा। गुरविंद्र ने फिर जीजा के खाते से यह राशि भेजी। तीसरी बार आईएमएफ फाइन के नाम पर 2.40 लाख मांगे गए, तब शक हुआ। इवान और महिला के नंबर बंद मिले।

पीड़ित को समझ आया कि उसके साथ ठगी हो गई। साइबर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस लोगों को ऑनलाइन दोस्ती और विदेशी पार्सल के नाम पर पैसे मांगने वाले कॉल्स से सावधान रहने की अपील कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed