{"_id":"691b776bb4b89836e0081ee9","slug":"posters-of-geeta-mahotsav-are-put-up-on-roadways-buses-making-people-aware-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-145507-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: रोडवेज की बसों पर लगे गीता महोत्सव के पोस्टर, लोगों को कर रहे जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: रोडवेज की बसों पर लगे गीता महोत्सव के पोस्टर, लोगों को कर रहे जागरूक
Tue, 18 Nov 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव शुरू हो गया है। इसके भव्य आयोजन का लोग आनंद उठा सकें, इसके लिए प्रदेशभर में रोडवेज विभाग ने स्पेशल बसों का संचालन शुरू कर दिया है। वहीं बसों पर गीता महोत्सव के पोस्टर पूरे हरियाणा में लगाए गए हैं, ताकि लोगों को महोत्सव के बारे में जानकारी मिल सके और महोत्सव का प्रचार-प्रसार किया जा सके। ये पोस्टर महोत्सव की तारीखों व अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों की जानकारी दे रहे हैं। महोत्सव के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ा रहे हैं जिससे अधिक लोग इसमें भाग ले सकें। रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि हर साल की तरह इस बार भी रोडवेज विभाग ने विशेष व्यवस्था बनाई है। कुरुक्षेत्र में पिपली से लेकर थर्ड गेट के लिए करीब 20 बसों की ड्यूटी लगाई है। ये बसें यात्रियों की संख्या के हिसाब से निरंतर रूट पर दौड़ेंगी। बसों को नॉन स्टॉप दौड़ाया जाएगा। यात्रियों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन