फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Portal opens for vacant PG seats, physical counselling to continue till September 12

Kurukshetra News: पीजी की खाली सीटों के लिए पोर्टल खुला, 12 सितंबर तक चलेगी फिजिकल काउंसलिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Portal opens for vacant PG seats, physical counselling to continue till September 12
कुरुक्षेत्र। पीजी पाठ्यक्रमों में खाली रह गई सीटों पर दाखिले के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने दूसरा चरण शुरू कर दिया है। संशोधित दाखिला शेड्यूल के अनुसार 29 अगस्त से ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल दोबारा खोला गया है। अब नए विद्यार्थी पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं, जबकि पहले आवेदन कर चुके विद्यार्थियों को आवेदन फार्म में संशोधन का अवसर दिया गया है। 5 सितंबर तक 100 रुपये लेट फीस के साथ फिजिकल काउंसलिंग जारी रहेगी।
विज्ञापन


इसके बाद भी खाली सीटें बचती हैं तो 6 से 12 सितंबर तक फिजिकल काउंसलिंग जारी रहेगी। इस अवधि में 100 रुपये लेट फीस के अलावा 100 रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त लेट फीस देनी होगी। इससे पीजी में दाखिले से वंचित विद्यार्थियों को खाली सीटों पर प्रवेश का एक और अवसर मिलेगा। पहले आवेदन कर चुके विद्यार्थियों को फिजिकल काउंसलिंग के लिए संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा, जबकि नए विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण का विकल्प खुला है।
विज्ञापन



यूजी-पीजी दाखिले के लिए कई बार बढ़ी तारीख, अब खाली सीटों पर फिर मौका

यूजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि पहले 31 मई थी, जिसे बढ़ाकर 15 जून किया गया। दूसरी बार तिथि बढ़ाकर 30 जून और तीसरी बार अंतिम अवसर देते हुए 12 जुलाई 2026 तक कर दी गई। इसके बाद भी तिथि को 9 अगस्त तक बढ़ाकर पोर्टल दोबारा खोला गया, जिसमें नए रजिस्ट्रेशन और आवेदन में सुधार का मौका दिया गया था। वहीं पीजी पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026 तक बढ़ाई गई थी। पहले दौर की काउंसलिंग के बाद खाली सीटों को भरने के लिए अब 29 अगस्त से पोर्टल फिर से खोला गया है। इस चरण में नए विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और पहले आवेदन कर चुके विद्यार्थी अपने फार्म में संशोधन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह पोर्टल वंचित छात्रों के लिए खोला है। जो दाखिला नहीं ले पाएं है। उन्होंने कहा कि छात्रों के पास एक बार फिर से दाखिला लेने का मौका है।
- प्रो. गगनदीप, जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed