फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Portal disrupted, only 20 registries done in Thanesar

Kurukshetra News: पोर्टल बाधित, थानेसर में हुई महज 20 रजिस्ट्रियां

Tue, 02 Apr 2024 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 02 Apr 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Portal disrupted, only 20 registries done in Thanesar
कुरुक्षेत्र। रिहायशी, व्यावसायिक व अन्य क्षेत्रों में जमीनों के नए कलेक्टर रेट फिलहाल तय नहीं हो पाए हैं। वहीं एक अप्रैल को पुराने रेट के अनुसार ही रजिस्ट्री की कार्रवाई पूरी की गई। इस दौरान पोर्टल नहीं चलने से रजिस्ट्री कार्य प्रभावित रहा। इससे थानेसर में 20 और जिले में करीब 60 रजिस्ट्रियां की जा सकीं हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्थानीय निकाय से संबंधित पोर्टल दिन भर ठप रहा। जिससे नगर परिषद क्षेत्र की रजिस्ट्री नहीं हो सकी और कई लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। सब कुछ सामान्य होने के चलते थानेसर तहसील में ही करीब 100 रजिस्ट्री हर रोज की जाती हैं। जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन की ओर से नए कलेक्टर रेट तय किए हुए हैं, लेकिन इन पर कई प्रॉपर्टी डीलरों की सहमति नहीं मिलने से रेट पर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि मंगलवार को जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में इसको लेकर बैठक होगी, जिसमें नए रेट को अंतिम रूप से तय करने पर मुहर लग सकती है। इस संबंध में नायब तहसीलदार परमजीत सिंह का कहना है कि कई बार तकनीकी दिक्कत से कामकाज प्रभावित हो जाता है। सोमवार को भी कुछ रजिस्ट्रियां की गई, लेकिन ये नए कलेक्टर रेट की बजाए पुराने रेट पर ही की गई है। नए रेट को मंगलवार को अंतिम तौर पर तय किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed