{"_id":"62d31fcef80fe30fd3283435","slug":"pollution-control-board-sealed-the-hotel-kurukshetra-kurukshetra-news-knl114883054","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सील किया होटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सील किया होटल
विज्ञापन
होटल की छत पर रखे जेनरेटर की जांच करती प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से एनजीटी के आदेशों का पालन कराने के लिए लगातार जांच अभियान चल रहा है। इसी अभियान के तहत कुरुक्षेत्र के कई होटलों की जांच की गई है। इस जांच के दौरान पिपली गीता द्वार के पास एक निजी होटल को नियमों की अवहेलना करते हुए पकड़ा है। इस पर निजी होटल को सील कर दिया गया है।
बोर्ड के उपमंडल अधिकारी अमित कुमार ने कहा कि सभी होटल संचालकों को एनजीटी के आदेशों की सख्ती के साथ पालन करना होगा। अगर किसी भी स्तर पर आदेशों की अनदेखी पाई गई तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कहा कि 13 सितंबर 2021 को दायर एक याचिका पर सुनवाई के बाद एनजीटी कोर्ट ने होटल में ट्रीटमेंट प्लांट लगाने तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी लेनी होगी। इसी के तहत धर्मनगरी के 30 होटलों की जांच की गई है।
उन्होंने बताया कि इन होटलों पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है। ट्रीटमेंट प्लांट और एनओसी को लेकर होटल संचालकों को नोटिस भी दिया गया है। गीता द्वार के पास होटल की जांच की गई तो उसमें कई खामियां मिली, जिस पर कार्रवाई करते हुए उस होटल को सील कर दिया गया।