फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Politics being played in name of farmers in Haryana, farmers standing in lines for paddy seeds

ये कैसी नीति: हरियाणा में किसानों के नाम पर चमकाई जा रही राजनीति, धान के बीज के लिए लाइनों में लगे अन्नदाता

Wed, 08 May 2024 08:56 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 08 May 2024 08:56 AM IST
सार

हरियाणा में एक तरफ तो किसानों के नाम पर वोट मांग कर राजनीति चमकाई जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ धान के बीज के लिए किसानों को तपती गर्मी में लाइनों में लगा रहना पड़ रहा है। फिर भी कई किसानों को बिना बीज लिए है वैरंग लौटना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Politics being played in name of farmers in Haryana, farmers standing in lines for paddy seeds
बीज के लिए लाइन में लगे किसान - फोटो : संवाद

विस्तार

गेहूं कटाई का काम निपटने लगा तो किसानों को अब धान की रोपाई को लेकर पौध की बुआई की चिंता सताने लगी है। धान का बीज किसानों को समुचित रूप से नहीं मिल पा रहा है, जिसके लिए मारामारी मची है। किसान सुबह छह बजे ही बिक्री केंद्रों खुलने से चार-चार घंटे पहले लाइनों में खड़े हो जाते हैं। फिर भी हालात यह बने हुए हैं कि कई किसानों को बिना बीज लिए है वैरंग लौटना पड़ रहा है।

विज्ञापन


किसानों की बढ़ती भीड़ व गंभीर होते हालात के चलते पुलिस मोर्चा संभाले रही। तय बिक्री केंद्रों पर बीज लेने के लिए किसान भटक रहे हैं तो आधार कार्ड के अनुसार पहले पंजीकरण किया जाता है तो वहीं एक आधार कार्ड पर दो बैग ही दिए जा रहे हैं। ऐसे में किसानों को ज्यादा बीज लेने के लिए बार-बार लाइनों में लगने को मजबूर होना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed