फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Police took action against drug abuse at 16 places

Kurukshetra News: नशे के खिलाफ पुलिस ने 16 जगह पर की कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Police took action against drug abuse at 16 places
लाडवा। लाडवा में डीएसपी निर्मल सिंह व एंटी नारकोटिक्स, सीआईए तथा पुलिस की छह टीमों ने क्षेत्र में 16 जगह कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान नशा बेचने तथा खरीदने वाले लोगों में अफरातफरी का माहौल हो गया। डीएसपी निर्मल सिंह ने बताया कि जिले के बाबैन, लाडवा, शाहाबाद तथा सदर सहित अन्य पुलिस थानों से लगभग 250 से तीन 300 पुलिस कर्मियों ने टीमें बनाकर नशे के खिलाफ सर्च अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि डीजीपी अजय सिंघल के दिशा निर्देशानुसार 28 मई से 28 जून तक नशे के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी व्यक्ति द्वारा नशा बेचने व खरीदने पर पूरी तरह प्रतिबंध है। नशा बेचने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति नशा बेचता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस या डायल 112 को दे। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा और उसे उचित इनाम भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed