{"_id":"678d64c2867e13425f021866","slug":"police-tightened-its-grip-on-those-accused-of-fraud-kurukshetra-news-c-18-1-knl1009-563479-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ठगी के आरोपियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ठगी के आरोपियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कुरुक्षेत्र/ पिहोवा। पुलिस ने विदेश भेजने और नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले लोगों पर शिकंजा कसा है। पीड़ितों की शिकायतों के आधार पर इन आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
आर्थिक अपराध शाखा पुलिस की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में सुच्चा सिंह उर्फ हैप्पी निवासी लाडेवाली जालंधर को गिरफ्तार किया है। राम सिंह निवासी फौजी प्लाट पिहोवा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया कि वह अपने अपने परिवार के साथ विदेश जाना चाहता था।
इसके लिए वह एजेंट सुच्चा सिंह से मिला, उसने कहा कि वह उसको व उसकी पत्नी को कनाडा व उसके लड़के को यूएसए भेज देगा। इसके लिए उनके बीच 57 लाख रुपये में बात तय हुई। उसने अलग-अलग तारीख को करीब 33 लाख रुपये व कागजात सुच्चा सिंह को दे दिए। इसके बाद आरोपी ने बताया की उनके लड़के का वीजा लग गया है लेकिन यूएसए के नाम पर उसे मैक्सिको भेज दिया। जहां से वह कुछ समय बाद वापस भारत आ गया।
विज्ञापन
जब इस बारे में उन्होंने सुच्चा सिंह से बात की तो उसने फिर से उसके लड़के को ग्वाटेमाला की टिकट करके विदेश भेज दिया वहां पर कुछ समय रहने के बाद उसका लड़का फिर से भारत आ गया। इसके बाद उसने न तो उसका व उसकी पत्नी का वीजा लगवाया और न ही उनको विदेश भेजा है। लड़के के वापस आने पर पर उन्होंने एजेंट से अपने रुपये वापस मांगे तो उसने रुपये देने से मना कर दिया। शिकायत पर थाना शहर में धोखाधड़ी व इमीग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज करके विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये के धोखाधड़ी करने के आरोपी सुच्चा सिंह को गिरफ्तार कर लिया।