फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   police, suicide, clerk

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के क्लर्क ने संदिग्ध परिस्थितियों में निगला जहरीला पदार्थ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
police, suicide, clerk
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा-2 में कार्यरत एक क्लर्क ने संदिग्ध हालात में अपने ही घर पर जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या करने का प्रयास किया। गनीमत रही की उसका बड़ा बेटा नोनू ऐन मौके पर घर पहुंच गया और तबीयत बिगड़ती देख पड़ोसियों की मदद से पिता को केयू के स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा, जहां से चिकित्सक ने गंभीर हालत देख एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन परिजन अपनी इच्छा से उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल दाखिल कराया।
विज्ञापन

यहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए 48 घंटे के लिए आईसीयू में रखा हैं। यही नहीं चिकित्सक क्लर्क के तबीयत पर पल-पल नजर रखे हुए हैं। बताया गया कि परीक्षा शाखा-2 की सर्टिफिकेट सेक्शन में कार्यरत क्लर्क ने बुधवार दोपहर करीब एक बजे एनआईटी रोड स्थित अपने ही घर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया, लेकिन ऐन मौके पर पहुंचे उसके बेटे ने उससे शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। हालांकि बुधवार देर शाम तक भी जहरीला पदार्थ निगलने के कारणों का पता नहीं चल सका। विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस प्रशासन भी मामले की जांच में जुट गया है। वहीं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रो. सीआर जिलोवा ने बताया कि गोपाल दास बुधवार देर शाम तक भी कुछ बोलने की स्थिति में नहीं था। विवि प्रशासन इस संदर्भ में गहनता से जांच कराएगा। उधर, थर्ड गेट चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि उन्हें अस्पताल से सूचना मिली है। पुलिस ने मौके पर पहुंच साक्ष्य भी जुटाए, लेकिन कोई पत्र घटना स्थल से बरामद नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed