{"_id":"6ac95ba99d563c3987081981","slug":"police-stopped-the-cplo-who-was-on-the-way-to-block-the-gt-road-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-162466-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जीटी रोड जाम करने जा रहे सीपीएलओ को पुलिस ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जीटी रोड जाम करने जा रहे सीपीएलओ को पुलिस ने रोका
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पीपली के समीप सेक्टर 2 में ताऊ देवीलाल पार्क में शुक्रवार को प्रदेश भर के सीपीएलओ (क्रिड पंचायत लोकल ऑपरेटर) व पुलिस के बीच उस समय विवाद हो गया जब ये कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर जीटी रोड जाम करने के लिए जाने लगे। पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया इसके बाद देर शाम तक वह पार्क में ही डटे रहे।
सुबह से कर्मचारी यहां पहुंचने लगे थे और गरीब 3 घंटे तक बैठक के बाद कर्मचारियों ने नेशनल हाईवे जाम करने का फैसला किया। सूचना मिलने पर मौके पर भारी पुलिस पर पहुंच गया और कर्मचारियों को जीटी रोड पर जाने से रोक दिया लेकिन कर्मचारियों ने वहीं पर फिर धरना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद पुलिस ने यहां से भी उन्हें समझा कर हटा दिया। कर्मचारी नेता संजीत हुड्डा ने बताया कि करीब ढाई साल से यह कर्मचारी महज 6000 के वेतन पर काम कर रहे हैं जबकि अन्य अनेक समस्याओं से भी परेशान है। वह लगातार संघर्ष कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है और इसी के चलते ही उन्होंने आज जीटी रोड जाम करने का फैसला किया था लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगे पूरा नहीं करती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि गांव में पंचायत का कार्य हो या फिर प्रशासनिक स्तर पर अन्य कार्य सभी में उनका सहयोग लिया जाता है लेकिन उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए कोई भी आगे नहीं आ रहा है।