फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Police searched a dozen areas in Ladwa

Kurukshetra News: पुलिस ने लाडवा में एक दर्जन इलाके खंगाले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Police searched a dozen areas in Ladwa
लाडवा। जिला पुलिस ने धर्मनगरी के बाद सीएम सिटी लाडवा के एक दर्जन से ज्यादा इलाकों में नशे के कारोबार को रोकने के लिए छानबीन की। इस दौरान टीम ने वार्ड-10 से एक युवक को हेरोइन के साथ काबू किया। उधर, शहर में एक दर्जन से अधिक जगहों पर अचानक हुई कार्रवाई से नशा तस्करों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने नशीले पदार्थों को बरामद करने के लिए डॉग की मदद ली।
विज्ञापन

सीएम नायब सैनी के निर्देशानुसार उप पुलिस अधीक्षक रणधीर सिंह के नेतृत्व में थाना लाडवा, सीआईए, एएनसी सहित आठ टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया। विदित रहे कि दो दिन पहले जिला पुलिस ने कुरुक्षेत्र के गांधी नगर में तलाशी अभियान चलाया था। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शहर के वार्ड-छह, आठ, 10, विकास नगर, डेरा तथा बपदा रोड सहित कई जगहों पर नशीले पदार्थों के बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं। कार्रवाई के दौरान वार्ड-10 से एक युवक नीरज के घर की भी तलाशी ली गई। पुलिस टीम को उसके घर से करीब 11 ग्राम चिट्टा बरामद किया।। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। सरकार का उद्देश्य न केवल नशे को खत्म करना है बल्कि युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करना भी है। विदित रहे कि गत दिवस लाडवा हलके के लोगों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को उनके लाडवा के विश्राम गृह में नशीले पदार्थ बेचे जाने से संबंधित शिकायत की थी। इस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed