फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Police remained empty handed even after 30 hours, could not find any clue of the miscreants

Kurukshetra News: 30 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ, नहीं लग पाया बदमाशों का सुराग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Police remained empty handed even after 30 hours, could not find any clue of the miscreants
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी के निवास के समीप कोठी में लूट की वारदात को 30 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली शुक्रवार देर शाम तक खाली ही रहे। सीआई-1, सीआई-2, थाना प्रभारी ललित कुमार और हुडा पुलिस चौकी इंचार्ज महेश कुमार मिल कर कार्रवाई में जुटे है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई सफलता हासिल नहीं हुई। जिस कोठी में वारदात हुई है, वहां सीसीटीवी कैमरे तो हैं, लेकिन वह तकनीकी खराबी के कारण बंद है। जबकि आसपास की कोठियों में लगे कैमरों को मालिकों ने केवल अपने घर पर ही फॉक्स किया हुआ है। पुलिस ने शुक्रवार को हुडा स्थित दर्जनों घरों के सीसीटीवी फुटेज चेक किए, लेकिन उन्हें कुछ हाथ नहीं लगा है।
पीड़ित परिवार के सदस्य नीरज गुप्ता का कहना है कि घर से करीब 10 से 12 तोले सोना और चार से पांच लाख की नगदी लुटेरे ले गए है। उधर पॉश इलाके में हुई इस प्रकार की वारदात के बाद इलाके में दहशत है। हालांकि पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी के निवास के बाहर रोजाना आने-जाने वालों का जमावड़ा रहता है, लेकिन वारदात को किसी ने भी नहीं देखा है।
विज्ञापन


नौकरानी बोली, कर दिया था बेसुध
लूट से पहले बदमाशों ने जिस नौकरानी को बेसुध किया था, उसे नागरिक अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर पूरी तरह से होश आ गया है। कमलेश ने बताया कि घर के बाहर जब बदमाशों ने बेल बजाई और बताया कि वे टावर ठीक करने आए हैं, तो उसने कहा था कि घर पर कोई नहीं है। तब बदमाशों ने यह कहा कि उन्होंने छत पर टावर ठीक करना है। इन दोनों में से एक ने मुंह को ढांप रखा था, जबकि एक ने अपने सिर पर केवल कैप डाली हुई थी। उसके बाद वह अंदर आए, तो उन्होंने मेरी पीठ पर वार किया तथा उसे जबरदस्ती कुछ नशीला पदार्थ पिलाने लगे जो न पीने की बहुत कोशिश की, लेकिन एक ने उसके हाथ पकड़कर और दूसरे ने उसके मुंह में जबरदस्ती नशीला पदार्थ डाल कर बेसुध कर दिया। उसके बाद बाथरूम में धक्का दे दिया। वहीं नीरज गुप्ता ने बताया कि वह बुधवार को अपनी मां के इलाज के लिए ड्राइवर को साथ लेकर मोहाली अस्पताल में गए थे लेकिन वापसी की समय उन्हें पटियाला में कोई काम था, जिसके बाद उनकी माता और ड्राइवर मोहाली से वापस घर आ आए। जब उन्होंने कोठी का गेट खोला, तो मेड को बाथरूम में पड़ा पाया। उन्होंने उसे तुरंत उठाया और भीतर प्रवेश किया। घर में सारा सामान बिखरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed