{"_id":"610c3f0a8ebc3eb80621b82d","slug":"police-registered-a-case-against-the-neighbor-for-abetting-the-suicide-kurukshetra-news-knl7899380","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पड़ोसी को किया नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पड़ोसी को किया नामजद
विज्ञापन
ज्योतिसर भाखड़ा नहर में महिला द्वारा कूदकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने महिला के पड़ोसी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पड़ोसी पर आरोप लगाया कि वह महिला के पास बार-बार फोन करके परेशान करता था। महिला अकसर मायके जाने पर आरोपी की शिकायत परिजनों से करती थी तथा उससे तंग आकर आत्महत्या की धमकी देती थी।
दरअसल, बुधवार शाम को गांव बोहली वजीदपुर रोड पिपली वासी महिला ने ज्योतिसर नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने परिजनों के बयान पर आरोपी अमृत सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए मजबूर करने) के तहत मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर सौंप दिया है।
थाना केयूके में दर्ज शिकायत में दीदार नगर वासी मृतका की मां ने बताया कि उसकी बेटी पूजा की शादी वर्ष 2002 में हुई थी, लेकिन बेटी व दामाद के बीच मनमुटाव के चलते दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद पूजा बेटी की दूसरी शादी वर्ष 2008 में पंजाब के एक गांव में की थी।
विज्ञापन
इस शादी से उसकी बेटी को दो बेटियां व एक है। बताया कि दिसंबर 2020 में दामाद गुरमेल सिंह व बेटी पूजा को बच्चों सहित वे अपने पास ले आए थे तथा उनको बोहली वजीदपुर रोड पिपली में एक कमरा किराए पर दिला दिया था। बेटी के कमरे पर उसके मकान मालिक अमृत सिंह का आना जाना था। शिकायतकर्ता के अनुसार अमृत सिंह उसकी बेटी को बार-बार फोन करके परेशान करता था। उसकी बेटी जब भी घर आती थी अमृत सिंह की शिकायत करती थी तथा उससे तंग आकर आत्महत्या करने की धमकी देती थी। उसकी बेटी पूजा ने अमृत सिह से तंग आकर नहर में कूदकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अमृत सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है।