फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Police recruitment, ran in seeking uniform accused of rape, Kurukshetra

वर्दी की चाह में दौड़ा रेप का आरोपी

Sun, 03 Jul 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Sun, 03 Jul 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Police recruitment, ran in seeking uniform accused of rape, Kurukshetra
पुलिस भर्ती में आरोपी दौड़ लगाते हुए - फोटो : Amar Ujala
पुलिस भर्ती प्रक्रिया में जहां कई अभ्यर्थी नशे का सहारा लेकर वर्दी पहनने के ख्वाब को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं विचाराधीन बंदियों की भी तादाद बढ़ती जा रही है। अब तक मारपीट, हत्या के आरोपियों ने इस प्रक्रिया में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। लेकिन शनिवार को मारपीट के आरोपी के अलावा एक रेप के आरोपी ने भी वर्दी की उम्मीद में दौड़ लगाई।
विज्ञापन


खास बात यह है कि दोनों ही बंदियों ने तय समय से पहले ही अपनी दौड़ पूरी करके अगले चरण के लिए जगह बना ली है। हालांकि इनका बंदियों का ख्वाब तभी पूरा हो सकेगा, जब अदालत उन्हें बरी करेगी और अन्य कानूनी पैंचों को यह आरोपियों दूर कर पाएंगे।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह करीब आठ बजे पुलिस दो बंदियों को लेकर भर्ती स्थल पर पहुंची। इन अंडरट्रायल बंदियों में पानीपत जिले के इसराना थानांर्तगत आने वाले गांव ढाढर निवासी अमित और महेंद्रगढ़ निवासी आशीष शामिल थे। अमित जहां रेप के आरोप में करनाल जेल में बंद है। वहीं आशीष लड़ाई झगड़ और एससीएसटी एक्ट के तहत नारनौल जेल में बंद है। सुबह करीब नौ बजे इन दोनों की दौड़ कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने ही तय समय से पहले अपनी दौड़ पूरी कर ली। दोनों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच दौड़ाया गया था। इस दौरान मौके पर डीएसपी हेडक्वार्टर कृष्ण कुमार और इंस्पेक्टर निर्मल सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed