{"_id":"622270e864a55925f7217bc7","slug":"police-raided-on-information-of-immoral-act-kurukshetra-kurukshetra-news-knl100872541","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनैतिक कार्य की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनैतिक कार्य की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। रेलवे रोड स्थित एक मकान में अनैतिक कार्य की शिकायत पर थाना कृष्णा गेट पुलिस की टीम ने मकान पर दबिश दी। महिला पुलिस के साथ कमरों की जांच की। जांच के दौरान कुछ आपत्तिजनक बरामद नहीं हुआ। वहीं लोगों का आरोप है कि पुलिस सूचना मिलने के बाद डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची थी। तब मकान मालकिन ने अनैतिक कार्य करने आए लोगों को भगा दिया था।
थाना कृष्णा गेट पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे रोड स्थित एक मकान में अनैतिक कार्य चल रहा है। पिछले काफी समय से मकान मालकिन अपने मकान में अनैतिक कार्य करा रही है। सूचना पाकर थाना प्रभारी कर्मबीर सिंह ने महिला पुलिस कर्मचारी की टीम गठित कर दबिश दी। महिला पुलिस कर्मचारियों के साथ टीम ने मकान की जांच की। यहां पर मकान मालकिन के अलावा कोई नहीं मिला
पड़ोस के लोगों का आरोप है कि उक्त मकान में लंबे समय से अनैतिक कार्य चल रहा है। इसे लेकर पहले कई बार शिकायत की है, लेकिन कभी कोई कार्रवाई नहीं की है। अनैतिक कार्य के चलते उन्हें अपने घरों के दरवाजे हर समय बंद रखने पड़ते हैं। इस बारे में मकान मालिक से बात की गई, मगर वे मानने को तैयार नहीं हैं। आरोप लगाया कि सूचना देने पर पुलिस डेढ़ घंटे के बाद मौके पर पहुंची। तब तक मकान मालकिन ने अनैतिक कार्य के लिए पहुंचे लोगों को भगा दिया था।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पहुंची डायल 112
कृष्णा गेट थाना प्रभारी कर्मबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को मकान में अनैतिक कार्य कराने की सूचना मिली थी। मौके पर कोई व्यक्ति या महिला नहीं मिली। सूचना मिलते ही डायल 112 गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी। मकान से कुछ भी आपत्तिजनक बरामद नहीं हुआ है। पुलिस की मकान पर विशेष नजर रहेगी। अगर किसी भी तरह का अनैतिक कार्य होता मिला तो कार्रवाई की जाएगी।