फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Police on high alert for Republic Day

Kurukshetra News: गणतंत्र दिवस पर पुलिस का हाई अलर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Police on high alert for Republic Day
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस ने गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने सभी थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारी और पर्यवेक्षण अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और पुख्ता सुरक्षा सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश देते हुए हाई अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस समारोह पुलिस लाइन में आयोजित होगा, जहां सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे। मुख्य आयोजन स्थल, प्रवेश द्वारों और आसपास के मार्गों पर मेटल डिटेक्टर, पीसीआर वैन, चीता राइडर और अन्य सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने होटलों, धर्मशालाओं, रेस्ट हाउसों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और ढाबों पर विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है। अजनबियों की जांच, पर्ची अजनबी जारी करना और होटल मालिकों से संदिग्ध व्यक्तियों का ब्यौरा, फोटो व पहचान-पत्र रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी है। यातायात पुलिस को आदेश हैं कि वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करवाया जाए, किसी भी वाहन को सड़क या भीड़ के पास नहीं रोका जाएगा। आमजन से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें, किसी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति को देखकर तुरंत पुलिस को सूचित करें और लावारिस सामान को न छुएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed